16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Triumph Rocket 3 221 का स्पेशल एडिशन भारत में लॉन्च, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

यहां ध्यान देने वाली बात यह है, कि इस बाइक में मिलने वाला टॉर्क वर्तमान में दुनिया में किसी भी प्रोडक्शन वर्जन बाइक का सबसे ज्यादा है।

2 min read
Google source verification
triumph_rocket_3-amp.jpg

Triumph Rocket 3 221 Special Edition

सुपरबाइक मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी ट्रायम्फ इंडिया ने आज भारत में नए रॉकेट 3 221 स्पेशल एडिशन को लॉन्च कर दिया है। बेहद ही आकर्षक स्टाइल और दमदार पॉवर से लैस इस बाइक की कीमत 20.80 लाख (एक्स-शोरूम, भारत) तय की गई है। बता दें, इस नई बाइक को दो ट्रिम्स- R और GT में पेश किया गया है। जिसमें 'R' ट्रिम की कीमत 20.80 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है, वहीं बाद वाले स्पेक 'GT' की कीमत 21.40 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है।

सबसे ज्यादा टॉर्क से लैस बाइक

मोटरसाइकिल के ईंधन टैंक पर विशेष '221' decals मिलते हैं, जो 221Nm के टार्क की याद दिलाता है। यहां ध्यान देने वाली बात यह है, कि इस बाइक में मिलने वाला टॉर्क वर्तमान में दुनिया में किसी भी प्रोडक्शन वर्जन बाइक का सबसे ज्यादा टॉर्क है। बतौर इंजन बाइक में 2,500cc का 3-सिलेंडर युक्त इंजन लिया गया है, जो 6,000 आरपीएम पर अधिकतम 165bhp की पॉवर देता है, और 6-स्पीड गियरबॉक्स और टॉर्क-असिस्ट हाइड्रोलिक क्लच से लैस है।


डिजाइन में मिले अपडेट

डिजाइन की बात करें तो New Triumph Rocket 3 221 स्पेशल एडिशन मॉडल में आकर्षक डिकल्स के अलावा फ्लाईस्क्रीन के लिए सैफायर ब्लैक कलर के साथ रेड हॉपर बेस पेंट, साइड पैनल, रियर सेक्शन, रेडिएटर काउल्स और हेडलैंप काउल्स भी मिलते हैं। रेड हॉपर टैंक और सैफायर ब्लैक मडगार्ड ब्रैकेट्स, हेडलाइट बाउल्स, फ्लाईस्क्रीन, साइड पैनल, रियर बॉडीवर्क और रेडिएटर काउल्स बाइक के लुक्स को निखारता है।


फीचर्स और ब्रेकिंग

कंपनी ने बाइक में हल्के, कास्ट एल्युमीनियम का उपयोग किया है, पहियों के लिए एक हार्ड 20-स्पोक डिज़ाइन दिया गया है। ट्रायम्फ का दावा है कि इन टायरों को विशेष रूप से रॉकेट 3 के लिए तैयार किया गया है ताकि असाधारण पकड़ और उच्च माइलेज ड्यूरेबिलिटी प्रदान की जा सके। ब्रेकिंग के लिहाज से मोटरसाइकिल पर ब्रेम्बो M4.32 फोर-पिस्टन मोनोब्लॉक कैलिपर और 300mm Disc दी गई है। इसके अलावा नए रॉकेट के साथ माई ट्रायम्फ कनेक्टिविटी सिस्टम सॉफ्टवेयर भी शामिल है, जिसका उपयोग एक्सेसरी-फिट ब्लूटूथ मॉड्यूल के साथ किया जा सकता है