4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maruti Alto से भी कम दाम में घर लाएं 7-सीटर फैमिली कार Ertiga, जानिए क्या है डील

यहां हम आपको Maruti Ertiga 7 seater फैमिली कार के बारे में बता रहे हैं जोकि ऑल्टो से भी सस्ती है

2 min read
Google source verification
maruti_ertiga.jpg

सांकेतिक तस्वीर


भारत में MPV सेगमेंट अब काफी बड़ा हो गया है, गाड़ियां पहले की तुलना में न सिर्फ किफायती हुई हैं बल्कि ये ड्राइविंग के दौरान कार जैसा फील भी देती है। देश में Maruti Suzuki Ertiga, Renault Triber और Toyota Innova Crysta जैसी पॉपुलर MPVs मौजूद हैं,लेकिन भारतीय फैमिली अपने पर्सनल यूज़ के लिए Ertiga को चुनना ज्यादा पसंद करती हैं। इस समय मारुति सुजुकी Ertiga की कीमत 8.41 लाख से शुरू होती है, अब जिन लोगों का बजट काफी कम है वो इस दाम में इसे खरीदने की शायद ही सोचेगा, लेकिन सेकंड हैंड कार बाजार में आपको इसकी आधी कीमत में साफ़-सुथरी Ertiga आसानी से मिल जायेगी। यहां हम आपके Used Maruti Ertiga 7 seater के कुछ ऑप्शन लेकर आये हैं जोकि Maruti True Value पर उपलब्ध हैं और जिनकी कीमत एक Alto K0 से भी कम है।


Maruti Alto से भी कम दाम में मिल रही है Ertiga

Maruti True Value पर इस समय Used Ertiga की दो यूनिट्स उपलब्ध हैं, जिनके बारे में आपको इस रिपोर्ट में जानकारी मिल रही है। True Value पर एक Ertiga VDI SHVS उपलब्ध है यह 2016 का मॉडल है और इसका रजिस्ट्रेशन मुज़फ्फरनगर का है। यह डीजल मॉडल है और 1,81,565 किलोमीटर चली है। यह 1st ओनर गाड़ी है। सफ़ेद कलर में आपको ये गाड़ी मिलेगी। इस मॉडल की डिमांड 3.86 लाख रुपये है।

True Value पर एक और Ertiga VXI (पेट्रोल) उपलब्ध है जिसकी डिमांड 3.90 लाख रुपये है। यह 2016 का मॉडल है और इसका रजिस्ट्रेशन Nagoanका है। यह पेट्रोल मॉडल है और 92,562 किलोमीटर चली है। यह 2nd ओनर गाड़ी है। सफ़ेद कलर में आपको ये गाड़ी मिलेगी।


इन बातों का रखें ध्यान

यहां हम आपको फिर भी यही सलाह देते हैं कि आप कहीं से भी Used car खरीदें लेकिन डील फाइनल करने से पहले उस कार की पूरी हिस्ट्री जरूर चेक करें, गाड़ी को चलाकर देखें, सभी पेपर्स को ध्यान से चेक करें, फ्री सर्विस और वारंटी चेक करें और आखिर में मोल-भाव भी करें तो आपको बेहतर डील मिले।


Disclaimer: Maruti Used Ertiga कार के में जो भी बातें बताई गई है वो True Value वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार है। पत्रिका इन कारों के कंडिशन या मूल दस्तावेजों के प्रमाणिकता के बारे में कोई दावा नहीं करता है। आपको सलाह दी जाती है कि पुराने वाहन खरीदने से पूर्व उसके कंडिशन, दस्तावेजों और अन्य बातों की पूरी जानकारी जरूर ले लें।

Story Loader