14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सर्दियों के मौसम में कार में नहीं आएगी खराबी, बस फॉलो करें ये खास टिप्स

आज हम आपको उन तरीकों के बारे में बता रहे हैं जिससे सर्दियों के मौसम में आपकी कार ठीक प्रकार से चलती रहेगी।

2 min read
Google source verification
car maintenance tips

सर्दियों के मौसम में कार में नहीं आएगी खराबी, बस फॉलो करें ये खास टिप्स

सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है और अब आपको अपनी कार का खास ख्याल रखने की बहुत ज्यादा जरूरत है। अगर आप इस प्रकार से सर्दियों में कार का ख्याल नहीं रखेंगे तो आपको इस मौसम में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। आज हम आपको उन तरीकों के बारे में बता रहे हैं जिससे इस मौसम में ठीक प्रकार से आपकी कार चलती रहेगी।

सर्विस
सर्दियों के मौसम में कार की सर्विस ठीक प्रकार से करवा लेनी चाहिए, क्योंकि कई बार क्या होता है कि सुबह के वक्त लोग कार स्टार्ट करते हैं और कार स्टार्ट नहीं होनी चाहिए। जब कार की सर्विस समय पर नहीं होती है तो ऐसी दिक्कत का सामाना करना पड़ जाता है इसलिए आप जल्द से जल्द अपनी कार की सर्विस करवा लीजिए।

विंडशील्ड
जब ज्यादा कोहरा या बारिश हो तो विंडशील्ड पर धुंध जमा हो जाती है तो ऐसे में एसी चालू करके उसे डिफॉगर मोड पर ले आएं। थोड़ी ही देर में शीशे पर लगी हुई नमी हट जाएगी। कोहरे के समय में हेडलाइट को लो बीम पर चलाना चाहिए इससे रास्ता साफ दिख जाता है। कई बार लोग हजार्ड लाइट्स चालू कर लेते हैं जो कि पीछे चल रही कार को डिस्ट्रैक्ट करती है। वक्त के साथ-साथ जैसे-जैसे कार के अन्य फीचर्स बदले हैं उसी प्रकार विंडशील्ड भी बहुत हद तक बदल चुका है।

इंजन
अगर आप चाहते हैं कि आपकी कार हमेशा ठीक प्रकार से चलती रहे तो इंजन का ख्याल रखना बहुत ज्यादा जरूरी है। इसलिए आप समय पर ये देखिए कि इंजन ऑयल ठीक है, कूलेंट पूरा है या नहीं और इसके साथ इंजन की बेल्ट और हौज को मैकेनिक से जाकर चेक करवा लीजिए। इसी के साथ ऑइल फिल्टर की जांच भी करवा लेनी जरूरी है।

बैटरी
सर्दियों के मौसम में कार की बैटरी सबसे ज्यादा दिक्कत करती है और खासतौर पर पुरानी बैटरी ज्यादा दिक्कत करती है। अगर आपकी कार की बैटरी 3 साल से ज्यादा पुरानी हो चुकी है तो मैकेनिक से एक बार इसकी जांच करवा लीजिए। अगर कार की बैटरी पर सफेद-पीला पाउडर जमा हो गया है तो उसे किसी ब्रश से साफ कर लीजिए। बैटरी का पानी चेक कर लीजिए कि ठीक है या नहीं तो उसको भी आप मैकेनिक से बदलवा सकते हैं।

बॉडी कलर
सर्दियों के मौसम में ओस की वजह से कार का पेंट खराब हो जाता है। ओस से बचाव के लिए आप का पर पॉलीमर वैक्स लगा सकते हैं, जिससे पेंट के ऊपर कोटिंग बन जाएगी। इसके साथ ही आप कार की बॉडी पर कवर डालकर भी उसके पेंट की केयर कर सकते हैं।