4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये 5 गैजेट्स लगाकर आपकी नॉर्मल कार भी बन जाएगी बेस्ट पार्टी प्लेस

आज हम आपको कार के लिए उन गैजेट्स के बारे में बता रहे हैं जो कार को ही पार्टी प्लेस में तब्दील कर देते हैं। इनको लगाकर आप कहीं भी पार्टी कर सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sajan Chauhan

•

Updated: 26 Jun 2018, 4:08 PM IST

Car

ये 5 गैजेट्स लगाते ही आपकी नॉर्मल कार भी बन जाएगी बेस्ट पार्टी प्लेस

अगर आप किसी टूर पर फ्रेंड्स या फैमिली के साथ जा रहे हैं और आपका बीच रास्ते में ही पार्टी करने का मन कर जाए तो ऐसे में आप क्या करेंगे? आप सोचेंगे कि काश ऐसा कुछ होता जिससे हम कार में ही पार्टी कर लेते हैं। अब आपको इसके लिए बिल्कुल भी सोचने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हम कार के लिए उन गैजेट्स के बारे में बता रहे हैं जो कार को ही पार्टी प्लेस में तब्दील कर देते हैं।

ये भी पढ़ें- अंदर से किसी शाही महल की तरह दिखती है ये Van, इसके आगे Rolls Royce भी हो जाएगी फेल

डबल साइड स्‍टीयरिंग ट्रे
आप अपनी कार में डबल साइड स्‍टीयरिंग ट्रे लगाइए। ये स्‍टीयरिंग व्‍हील पर लग जाता है और कार को कहीं भी पार्क करके इसपर कुछ भी रख कर खाया जा सकता है। पार्टी करने के दौरान ये गैजेट बहुत ज्यादा काम आने वाला है। अब आपको इसके लिए ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है, जल्द इसे खरीद कर अपनी कार को पार्टी करने के काबिल बनाइए। बाजार में ये गैजेट 200-300 रुपये में मिल जाएगा।

कार फ्रिज
कार में फ्रिज लगाकर आप उसके अंदर कोल्ड ड्रिंक और अन्य सामान रख सकते हैं। ये आपको कार में पार्टी के दौरान बहुत ज्यादा फायदेमंद लगेगा। आपको कार फ्रिज लगाने के बाद महसूस नहीं होगा कि आप कार में बैठे हैं। बाजार में कार फ्रिज 3-4 हजार रुपये की कीमत में मिल जाएगा।

ये भी पढ़ें- अर्जुन कपूर के पास हैं ऐसी शानदार कारें जो अमिताभ और आमिर के पास भी नहीं

कार हुक्का
आज के समय में युवाओं में प्लेवर्ड हुक्के का क्रेज बहुत ज्यादा बढ़ गया है और कार में अगर आपने हुक्का लगा लिया तो आपकी कार किसी लाउंज से कम नहीं लगेगी। बाजार में कार हुक्का 500 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक में मिल जाएगा।

कार एलईडी लाइटिंग
कार में कई कलर्स की एलईडी लाइट्स लगाकर कार को पार्टी पब जैसा बना सकते हैं। बाजार में 500-800 रुपये की कीमत में एलईडी लाइट्स मिल जाएंगी जो आपकी कार का लुक अंदर से बिल्कुल बदल देंगी।

कार म्यूजिक सिस्टम
अगर पार्टी करना हो और म्यूजिक न हो तो कोई भी पार्टी पूरी नहीं हो सकती है, क्योंकि बिना म्यूजिक के तो डांस भी नहीं हो सकता है। कार में अच्छी क्वालिटी का म्यूजिक सिस्टम लगाइए और अपनी कार को एक बेहतर पार्टी प्लेस बनाइए।