23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चमक सकती है आपकी किस्मत अगर राशि के हिसाब से चुनेंगे कार का रंग

ज्योतिष के अनुसार आपकी राशि के हिसाब से कार का रंग चुनने पर काफी फायदा होता है और जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इस रिपोर्ट में हम आपको बता रहे हैं कि आपको अपनी राशि के हिसाब से किस रंग की कार खरीदनी चाहिए।

2 min read
Google source verification
car_color_according_to_your_zodiac_sign.jpg

वैसे तो हर इंसान अपनी पसंद के रंग (Color) की ही कार खरीदना पसंद करता है और कई बार तो पसंदीदा रंग के चक्कर में उसे इंतजार भी करना पड़ता है। रंगों का हमारे जीवन पर भी अच्छा और बुरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए काफी लोग ऐसे भी हैं जो रंगों का चुनाव बहुत ही सोच-समझकर करते हैं, यहां तक की लोग अपनी कार भी राशि के हिसाब से चुनते हैं। लेकिन अक्सर देकने में आता है कि आम इंसान नई कार किस तारीख को खरीदनी है इसके बारे में तो पंडित से पूछ लेता है लेकिन रंग कौन सा होना चाहिए इस बारे में नहीं पूछता, जिसकी वजह से कई भार इसका गलत प्रभाव भी पड़ता है। ज्योतिष के अनुसार आपकी राशि के हिसाब से कार का रंग चुनने पर काफी फायदा होता है और जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इस रिपोर्ट में हम आपको बता रहे हैं कि आपको अपनी राशि के हिसाब से किस रंग की कार खरीदनी चाहिए।

Aries (मेष राशि)

मेष राशि वाले लोगों को नीले (Blue) रंग की कार खरीदनी चाइये, मेष राशि वालों के लिए लिए नीला रंग शुभ होता है।

Taurus (वृष राशि)

वृषभ राशि के लोगों को सफेद या क्रीम रंग (white/cream) की कार खरीदना लाभदायक साबित होगा । ये रंग वृषभ राशि के लोगों के लिए शुभ होते हैं।

Gemini (मिथुन राशि)

अगर आपकी राशि मिथुन है तो आपको हरे (green) रंग की कार लेनी चाइये, इतना ही नहीं इस राशि के लोग क्रीम रंग की कार भी देख सकते हैं। ये दोनों ही रंग शुभ साबित होंगे।

Cancer (कर्क राशि)

कर्क राशि के लोगों को लाल, काले और पीले (Red, Black, yellow) रंग की कारें खरीदना फायदेमंद साबित हो सकता है। ये सभी रंग इस राशि के लोगों के लिए शुभ साबित होंगे।

Leo (सिंह राशि)

सिंह राशि वाले लोग अगर स्लेटी और ग्रे रंग की कार खरीदते हैं तो इनके लिए काफी शुभ साबित होगा। ये दोनों ही रंग काफी पॉपुलर और खूब पसंद किये जाते हैं।

Virgo (कन्या राशि)

सफेद और नीले रंग की कार खरीदना इस राशि के लोगों के लिए काफी अच्छा माना जाता है, ये दोनों इनके लिए काफी शुभ माने जाते हैं।

Libra (तुला राशि)

तुला राशि का स्वामी शनि हैं और इस राशि के लोगों को काले और भूरे रंग की कार खरीदना अति उत्तम और लाभदायक साबित होगा।

Scorpio (वॄश्चिक राशि)

जिन लोगों की राशि वृश्चिक है उनकों सफेद रंग की कार खरीदनी चाइये। सफेद रंग इस राशि के लिए लकी कलर साबित होगा।

Sagittarius (धनुराशि)

जो लोग धनुराशि के हैं उनको लाल और सिल्वर रंग की गाड़ी खरीदना शुभ माना जाता है और ये दोनों रंग इनके जीवन में अच्छे साबित होते हैं।

Capricorn (मकर राशि)

नीले और लाल की कार खरीदना मकर राशि वाले लोगों के लिए बहुत ही शुभ साबित होगा। ये दोनों रंग आपके जीवन खुशियां भर देंगे।

Aquarius (कुंभ राशि)

अगर आपकी राशि कुंभ है तो आपको सफ़ेद, नीले और ग्रे कलर की कार खरीदनी चाइये क्योंकि इस रंग के वाहन बहुत ही शुभ फल देते हैं।

Pisces (मीन राशि)

मीन राशि के लोगों को पीले और नारंगी रंग की कार खरीदना ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।