नई दिल्ली: क्रिकेटर हों या बॉलीवुड स्टार्स या बिजनेस मैन एक चीज का शौक इन सभी में पाया जाता है। शानदार बड़ी गाड़ियों का। हमने आपको कई सेलेब्स की गाड़ियां दिखाई है , करोड़ों की ये गाड़ियां किसी का भी दिल चुरा लें लेकिन टीम इंडिया के युवराज सिंह की नई Bentley Continental GT की बात ही अलग है। युवराज की ये गाड़ी 100 फीसदी स्वैग है। इस गाड़ी को चलाते वक्त युवराज को स्टाइल फ्लॉंट करने के लिए किसी दूसरी चीज की जरूरत नहीं क्योंकि चलाने वाले का स्वैग और गाड़ी की खूबसूरती जबरदस्त विजुअल ट्रीट है।