24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला अधेड़ गिरफ्तार

सरगीडीह की एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने पचास वर्षीय गुरुचरण सुरेन को गिरफ्तार कर लिया है।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Venkat Vijay Manipatroni

Mar 31, 2015

सरायकेला/चाईबासा। रविवार को सरगीडीह की एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने पचास वर्षीय गुरुचरण सुरेन को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में महिला थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक गुरुचरण शनिवार को अपने गांव नवाडीह से एक श्रद्धकर्म में भाग लेने के लिए बाइक से सरगीडीह आया था। वहां एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर अपनी मोटरसाइकिल से करीब साढ़े सात बजे अपने गांव ले गया। इधर, गांव वाले लड़की की तलाश करने लगे। सूचना मिली कि गुरुचरण लड़की को लेकर भाग गया है।

सरगीडीह के लोग गुरुचरण के गांव नवाडीह पहुंच गये तो पता कि वो अपने घर में लड़की के साथ जबरन शारीरिक संबंध बना रहा है। इसके बाद लोगों ने गुरुचरण के घर पर हमला बोला और उसकी जमकर धुनाई कर दी। आरोपी और लड़की को सरगीडीह के लोग अपने गांव ले आये। वहां घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। पुलिस रविवार को मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।



ये भी पढ़ें

image