
चंदौली में रेलवे ट्रैक पर जाने से 125 भेड़ों की ट्रेन से कटकर मौत
चंदौली। अलीनगर थानाक्षेत्र के सिंघीताली रेलवे ओवरब्रिज के पास गुरुवार की सुबह बड़ी घटना हुई जब रेलवे लाइन के किनारे चार रहीं भेड़ें, एक भेड़ के ट्रैक पर जाने के बाद सभी भेड़ें उधर चली गईं। चरवाहों ने भेड़ों को हटाना शुरू ही किया था कि ट्रेन आ गई और सैंकड़ों ट्रेन ट्रेन से लड़कर हवा में उछल गईं जिनसे मौके पर ही करीब 200 भेड़ों की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे राजस्व अधिकारियों ने जब भेड़ों की गिनती कराई तो वो 125 ही निकली फिलहाल इस घटना से बिहार के चरवाहों पर वज्रपात टूट पड़ा है।
मौके पर पहुंचे पशुधन प्रसार अधिकारी
सिंघीताली रेलवे ट्रैक पर हुए हादसे के बाद ग्रामीणों के साथ चरवाहों ने ट्रैक से भेड़ों को हटाया। वहीं सूचना पर अलीनगर थाना प्रभारी शेषधर पांडेय भी मय फोर्स मौके पर पहुंचे और भेड़ों को एक जगह इकठ्ठा करवाया और आला अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद मौके पर नियामताबाद ब्लॉक के पशुधन प्रसार अधिकारी रामू सिंह यादव मौके पर पहुंचे और चरवाहों से बात कर मुआवजा दिलाने की बात कही।
बिहार के तीन चरवाहे चारा रहे थे भेड़
पुलिस के अनुसार बिहार के चरवाहे भृगुण पाल(भभुआ), गुरुचरण पाल (रोहतास) और ज्वाला पाल (रोहतास) अपनी-अपनी भेड़ों का झुण्ड लेकर एक साथ सिंघीताली के पास चरा रहे थे। अचानक एक भेद रेलवे ट्रैक की तरफ बढ़ी तो भेड़ों का पूरा झुण्ड उस तरफ बढ़ चला, जब तक चरवाहे भेड़ों को हटा पाते ट्रेन आ गई और 125 भेड़ें इस घटना में मारी गईं हैं। चरवाहों को मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
Published on:
30 Nov 2023 09:01 pm
बड़ी खबरें
View Allचंदौली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
