CMS इंफो सिस्टम लिमिटेड की वाराणसी शाखा की एक कैश वैन शनिवार सात अप्रैल की सुबह 10.20 बजे 63 लाख रुपये कैश लेकर बनारस से चंदौली के लिये निकली। यह कैश मुगलसराय और चंदौली के विभिन्न एटीएम में भरना था। कैश वैन UP65BT9589 के बॉक्स में 63 लाख रुपये लेकर कंपनी के चार कर्मचारी गार्ड उग्रसेन कुमार सिंह, कस्टोडियन सत्येन्द्र कुमार सिंह, कस्टोडियन अभिषेक चौबे व ड्राइवर सुरेन्द्र पांडे चंदौली के लिये निकले थे।