
ब्रेकिंग
सोनभद्र . यूपी के सोनभद्र के रेनूकुट के पिपरी थानान्तर्गत मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर दो ट्रकों की जबरदस्त टक्कर के बाद देर रात से ही वाराणसी-शक्तिनगर हाइवे जाम हो गया। यहां एक खड़ी क्षतिग्रस्त हाइवा को तेज रफ्तार ट्रक ने पीदे से टक्कर मार दी। यूपी 100 सूचना के बापद वहां पहुंची पर पुलिस मौके से जाम हटाने के बजाय मूकदर्शक बनी रही। सुबह होने पर भीषण जाम से लोग बिलबिला उठे। स्कूली बच्चों की बस भी जाम की चपेट में आ गयी। क्षेत्रीय प्रशासन अब तक जाम खुलवाने में नाकाम बना हुआ है।
By Santosh
Updated on:
13 Oct 2018 10:00 am
Published on:
13 Oct 2018 10:00 am
