19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chandauli News: थप्पड़ कांड में पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, सीओ अनिरुद्ध सिंह पर लगाया ये आरोप

Chandauli News: सीओ अनिरुद्ध सिंह ने सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में अखिलेश जायसवाल को थप्पड़ मार दिया और घसीट कर थाने भिजवाया।

2 min read
Google source verification
Akhilesh Jaiswal complains to SP against CO Anirudh Singh

बाएं से अखिलेश जायसवाल दाएं में सीओ अनिरुद्ध सिंह

Chandauli News: चंदौली में 4 मई को नगर निकाय चुनाव के दिन मुगलसराय कोतवाली के धर्मशाला इलाके में सीओ पीडीडीयू नगर ने मैकेनिकल इंजीनियर को थप्पड़ मारा था। अब मामले में पीड़ित न्याय की गुहार लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पंहुचा है। जहां एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। साथ ही पीड़ित ने कार्रवाई के एसपी को अपना प्रार्थना पत्र भी सौंपा है।

दरअसल, नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण में चंदौली जनपद में 4 मई को मतदान था। दोपहर 4:00 बजे के आसपास पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर नगर पालिका के बूथ संख्या 104 - 105 से 200 मीटर की दूरी पर काफी भीड़ इकट्ठा थी। इस दौरान मैकेनिकल इंजीनियर अखिलेश जायसवाल अपने चाचा वीरेंद्र जायसवाल और अशोक जायसवाल के साथ धर्मशाला इलाके में स्थित महात्मा गांधी कॉन्प्लेक्स में अपने चाचा वीरेंद्र जायसवाल की दवा के दुकान के पास खड़ा था।

अनिरुद्ध सिंह ने लोगों की मौजूदगी में अखिलेश को मारा थप्पड़
मतदान केंद्र पर हंगामा की जानकारी होने पर सीओ पं दिन दीनदयाल उपाध्याय नगर अनिरुद्ध सिंह मुगलसराय कोतवाली पुलिस और भारी पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे थे। पुलिस से कहकर भीड़ को हटवाए थे। इस दौरान अखिलेश और अनिरुद्ध सिंह में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिस पर सीओ अनिरुद्ध सिंह ने सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में अखिलेश जायसवाल को थप्पड़ मार दिया और घसीट कर थाने भिजवाया।

इस दौरान पुरे घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। मामले को तूल पकड़ता देख इस मामले में पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह को जांच अधिकारी नियुक्त किया था और पूरे मामले की जांच रिपोर्ट मांगी थी। घटना के 15 दिन बाद भी न्याय न मिलता देख पीड़ित अखिलेश जायसवाल चंदौली पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा।

मीडिया को अखिलेश जायसवाल ने बताया पूरा घटनाक्रम
यहां पर पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। साथ ही अपना शिकायती पत्र भी एसपी को दिया। जिस पर पुलिस अधीक्षक ने मामले में जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए अखिलेश जायसवाल को वापस लौटा दिया। मीडिया से बात करते हुए अखिलेश जायसवाल ने पूरा घटनाक्रम बताया।

उच्च अधिकारियों और कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे अखिलेश
अखिलेश जायसवाल ने कहा कि गलत बात का विरोध करना गलत नहीं है। उसने कोई गलत काम नहीं किया था। सीओ अनिरुद्ध सिंह ने बेवजह उसको टारगेट किया और मारा। यही नहीं उसके परिवार को भी टारगेट किया और मारा। अखिलेश ने आरोप लगाया कि उसके पिताजी पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर से सपा के पूर्व चेयरमैन रह चुके हैं। इस वजह से 4 मई को सिर्फ मेरे ही परिवार को टारगेट किया गया। एसपी साहब से न्याय की उम्मीद है अगर यहां से न्याय नहीं मिलेगा तो हम उच्च अधिकारियों और कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।

हालांकि, इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल से बयान लेने की कोशिश की गई तो उन्होंने कैमरे के सामने कुछ बोलने से मना कर दिया। उन्होंने ऑफ द रिकॉर्ड यह कहा कि अगर पुलिस अधीक्षक की जांच रिपोर्ट आने के बाद जो आवश्यक होगा वह कार्रवाई की जाएगी।