1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एंटी करप्शन टीम ने दरोगा को 10 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा

एंटी करप्शन टीम अवधेश सिंह को हिरासत में लेकर कार्रवाई में जुटी है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चंदौली

•

image

Ashish Kumar Shukla

•

Updated: 27 Feb 2020, 9:30 PM IST

up police news

एंटी करप्शन टीम अवधेश सिंह को हिरासत में लेकर कार्रवाई में जुटी है

चंदौली. एन्टी करप्शन वाराणसी की टीम ने दरोगा को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किय। आरोप है कि दरोगा ने एक मुकदमे के वादी से उसके विपक्षी के खिलाफ धारा बढ़ाने के नाम पर रुपये की मांग की थी. फिलहाल एंटी करप्शन टीम अवधेश सिंह को हिरासत में लेकर कार्रवाई में जुटी है।

दरअसल अलीनगर थाना क्षेत्र के जफरपुर पुलिस क्षेत्र के नींबुपुर निवासी अशोक कुमार पटेल का कुछ दिनों पूर्व रास्ते को लेकर विवाद हो गया था. जिसके बाद उसकी तहरीर पुलिस ने विपक्षी पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। लेकिन जफरपुर पुलिस चौकी प्रभारी अवधेश सिंह ने उससे विपक्षी के खिलाफ धारा बढ़ाने के नाम पर दस हज़ार रुपये की मांग की. इसके बाद उसने इसकी सूचना एन्टी करप्शन वाराणसी की टीम को दी।

अधिकारी सुरेंद्र दुबे की माने तो शिकायतकर्ता की ओर से मिली शिकायत के बाद नौ सदस्यीय टीम का गठन किया गया। जिसके बाद आरोपी दरोगा ने अशोक को रुपये लेकर चन्दौली स्थित एक ढाबे पर बुलाया था। अशोक ने जैसे ही रुपये दरोगा को दिया, तभी वहां मौजूद टीम ने उसे रंगे हाथों दस हजार रुपये के साथ धर दबोचा। सभी नोट 500 रुपये की रूप में थे। इसके बाद टीम दरोगा को पकड़ कर मुगलसराय कोतवाली ले आयी। जहां आरोपी दरोगा के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई पर जुट गए।

बड़ी खबरें

View All

चंदौली

उत्तर प्रदेश