23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टॉयलेट के लिए रास्ते में उतरी दुल्हन गायब, सड़क पर दो घंटे इंतजार करता रहा दूल्हा

Chandauli News: चंदौली में दूल्हा ससुराल से दुल्हन को विदा कराकर घर के लिए तो निकला लेकिन रास्ते में ही कुछ ऐसा हो गया कि उसके होश उड़ गए।

2 min read
Google source verification
bride disappeared on way to toilet groom waited for two hours on the road

दूल्हे पक्ष से दिए गए 60 हजार नकदी और सोने के आभूषणों को लेकर दुल्हन फरार हो गई।

Chandauli News: चंदौली जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक दुल्हा शादी करके अपनी दुल्हन को घर लेकर जा रहा था। इसी बीच रास्ते में दुल्हन ने टॉयलेट करने के बहाने से गाड़ी से उतर गई। इसके बाद दुल्हन और उसके साथी मौका देखकर फरार हो गई। दूल्हे पक्ष से दिए गए 60 हजार नकदी और सोने के आभूषणों को भी अपने साथ ले गई। वहीं, बुधवार को पीड़ित पक्ष सदर कोतवली पहुंचकर तहरीर दी।

चंदौली की रहने वाली है दुल्हन
दरअसल बदायूं जिले के चरबाना थानाक्षेत्र के नवई गांव निवासी संदीप को उनके रिश्तेदार ने चंदौली में शादी कराने के लिए आमंत्रित किया था। मंगलवार को संदीप अपने रिश्तेदारों के साथ कार से चंदौली पहुंचा। यहां पूजा गुप्ता नाम की लड़की को शादी के लिए सैयदराजा बाजार के आसपास सामान की खरीददारी कराई। इसके बाद सदर कोतवाली के कोड़रिया गांव स्थित एक मंदिर पर दोनों पक्ष पहुंचे। यहां दूल्हा और दुल्हन की शादी कराई गई।

मौके देखकर फरार हुई दुल्हन
इसके बाद राजी- खुशी दुल्हन की विदाई कर दी गई। ससुराल जाते समय जिला मुख्यालय के पास दुल्हन टॉयलेट का बहाना बनाकर गाड़ी से उतर गई। इसके बाद दुल्हन मौका देख फरार हो गई। काफी देर बाद भी जब दुल्हन नहीं लौटी। इसके बाद दुल्हे ने मौके पर जा करके देखा तो वहां पर दुल्हन नहीं थी।

बुधवार को पीड़ित पक्ष के लोग कोतवाली पहुंचकर लुटेरी दुल्हन गैंग के खिलाफ तहरीर दी। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी चंदौली के वार्ड नंबर पांच निवासी चिकू और राजू ने कराई थी। इसके अलावा सुनीता नाम की एक महिला की इस सब में शामिल थी।

वहीं, इस बारे में सदर कोतवाल गगनराज सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: यूपी में ग्रेन एल्कोहल को बढ़ावा देगी प्रदेश सरकार, शराब मिलेगी सस्ती