14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chandauli News : जल जीवन मिशन में लापरवाही बरतने पर जल निगम के एक्सईएन निलंबित

Chandauli News : जीरो टोलेरेंस की नीति पर चल रही राज्य सरकार में भ्रष्टाचार की कोई जगह नहीं है। यह समय-समय पर सरकार ने प्रूफ भी किया है। इसी क्रम में जल जीवन मिशन में घोर लापरवाही बरतने पर बुधवार को चंदौली में तैनात जल निगम के एक्सईएन अमन यादव को शासन स्तर से निलंबित कर दिया गया। इससे पूरे जनपद के अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

2 min read
Google source verification
Chandauli News

Chandauli News

Chandauli News : पूरे प्रदेश में जल जीवन मिशन के अंतर्गत कार्य तेजी से चल रहा है। चंदौली जनपद में भी जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर को नल से जल योजना चल रही है। इस योजना में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और लापरवाही का मामला सामने आया है। मामला सामने आते ही शासन स्तर से कार्रवाई शरू हो गयी है। ऐसे में बुधवार की शाम उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) के प्रबंध निदेशक डा. बलकार सिंह ने चंदौली में तैनात जल निगम के एक्सईएन अमन यादव को शासन स्तर से निलंबित कर दिया है। उनके ऊपर विभागीय जांच भी चलेगी। तब तक वो लखनऊ मुख्यालय से अटैच रहेंगे।

भ्रष्टाचार और लापरवाही की हुई थी शिकायत
बुधवार की शाम जारी हुए शासनदेश के अनुसार चंदौली में तैनात जल निगम (ग्रामीण) चंदौली के अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) अमन यादव अपने कर्तव्यों का पालन सही ढंग से नहीं कर रहे थे। उनके खिलाफ लगातार मुख्यालय को शिकायतें मिल रहीं थीं। इसमें जल जीवन मिशन के कार्यों का समय से निरीक्षण करना भी उन्होंने उचित नहीं समझा। इसके अलावा योजना से जुड़ी फर्मों के भुगतान को लेकर भी एक्सईएन उदासीन बने रहे। इसके अलावा एक्सईएन पर धन उगाही के संबन्ध में भी शासन स्तर पर शिकायतें की गई थी। जल जीवन मिशन के तहत कराए जा रहे कार्यो में पाइप लाइन को कम गहराई पर डालवाने का उनके द्वारा कार्य किया गया। इसपर जांच शुरू हुई तो जांच के दौरान सभी आरोप सही पाए गए जिसपर शासन स्तर के अफसरों ने एक्सईएन के लापरवाही को उजागर किया है।

चीफ इंजिनियर यूपी जल निगम (ग्रामीण) करेंगे जांच

इस जांच रिपोर्ट के बाद यूपी जल जीवन मिशन के प्रबंध निदेशन डा. बलकार सिंह ने एक्सईएन को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए मुख्यालय से अटैच कर दिया है। इसके अलावा अविभागीय जांच की संस्तुति की है। इस जांच के लिए चीफ इंजिनियर यूपी जल निगम (ग्रामीण) को नामित किया गया है।