31 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चंदौली में जयमाला और फोटो सेशन में व्यस्त रहे परिजन, गहनों से भरा बैग ले उड़ा ‘नन्हा चोर’, घटना CCTV में कैद

Wedding jewelry bag stolen : चंदौली जिले में शादी के दौरान एक चोर ने ज्वैलरी और कैश से भरे बैग को चोरी कर लिया। चोर का यह कृत्य CCTV फुटेज में कैद हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

less than 1 minute read
Google source verification

चंदौली

image

Avaneesh Kumar Mishra

image

Vijendra Mishra

Feb 13, 2026

शादी में गहनों का बैग चोरी कर ले जाते हुए नन्हा चोर, PC- Patrika

चंदौली जिले के मुगलसराय के एक लॉन से ऐसा मामला सामने आया है जिसने शादी के रंग में भंग डाल दिया। दरअसल, यहां जब परिजन जयमाल और फोटो सेशन में व्यस्त थे इस दौरान एक किशोर ने गहनों से भरा बैग उठा लिया और वहां से रफूचक्कर हो गया। चोरी की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

घटना कृष्ण पैलेस लॉन की है बताया जा रहा है कि बारात मुंबई से आई थी। आशीष जायसवाल और आकांक्षा जायसवाल की शादी थी। इस दौरान जयमाल की रस्म अदा की जा रही थी और परिजन फोटो खिंचवाने में व्यस्त थे। खुशी के रंग में भंग तब पड़ गया जब वहां कुर्सी पर रखा गहनों से भरा बैग अचानक गायब हो गया। परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो लोगों ने सीसीटीवी के माध्यम से खोजबीन शुरू की।

गहनों और कैश से भरा था बैग

सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध किशोर नजर आया जो उस दौरान बैग को उठाते हुए कमरे में कैद हो गया। बताया जा रहा है कि बैग में करीब ₹15000 कैश और लाखों रुपए की ज्वेलरी थी। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची मुगलसराय पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी किशोर की तलाश शुरू कर दी है।

किशोर को खोज रही पुलिस

मुगलसराय थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के मुताबिक, घटना 10 फरवरी की है और परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी किशोर को ढूंढने में लगी हुई है। थाना अध्यक्ष ने अपील की है कि ऐसे समारोह में भीड़ अत्यधिक रहती है इसलिए लोगों को अत्यधिक सावधानी बरतनी चाहिए और पर्स व अन्य कीमती सामान पर नजर रखनी चाहिए।