
Chandauli News: पंडित दीन दयाल उपध्याय रेलवे स्टेशन (मुगलसराय जंक्शन) के प्लेटफार्म संख्या 1-2 पर उस समय हड़कंप मच गया जब इन दोनों प्लेटफार्म पर आने के लिए लगी लिफ्ट में 20 कबड्डी प्लेयर फंस गए। उड़ीसा के ये प्लेयर अयोध्या जा रहे थे जब यह घटना हुई। फिलहाल आरपीएफ और जीआरपी की तत्परता से 15 मिनट के अंदर सभी खिलाड़ियों को बाहर निकाल लिया गया जिसके बाद कबड्डी टीम वाराणसी के लिए रवाना हुई।
उड़ीसा के बालेश्वर से पीडीडीयू नगर पहुंचे थे खिलाड़ी
अयोध्या में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए उड़ीसा के बालेश्वर से 72 कबड्डी खिलाड़ी पीडीडीयू जंक्शन पहुंचे थे। संपर्क क्रान्ति एक्सप्रेस से दल प्लेटफार्म नंबर दो पहुंचा था। अध्यापक और अधिकांश छात्र फुटओवरब्रिज से ऊपर आ गए पर करीब 20 प्लेयर लिफ्ट में चढ़ गए। लिफ्ट आराम से ऊपर गई लेकिन ऊपर लिफ्ट का दरवाजा अटक गया जिसके बाद बच्चों में चीख-पुकार मच गयी।
चिल्लाने लगे बच्चे तो मचा हड़कंप
बच्चे दरवाजा नहीं खुला तो उसे पीटने लगे। इधर फुटओवरब्रिज से पहुंचे छात्रों ने भी किया तो आरपीएफ और जीआरपी मौके पर पहुंची। सूचना रेलवे कंट्रोल रूम को दी गयी जिसके बाद मौके पर सीएसजी इनके मिश्रा लिफ्ट कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे और करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद दरवाजे को खोलकर बच्चों को सकुशल बाहर निकला जिसके बाद सभी वाराणसी को रवाना हुए। उन्होंने बताया कि भार अधिक होने की वजह से दरवाजा अटक गया था।
Updated on:
19 Sept 2023 02:32 pm
Published on:
19 Sept 2023 02:29 pm
बड़ी खबरें
View Allचंदौली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
