शासन के निर्देश के बाद भी जनपद में राजस्व वसूली का कार्य सुस्त रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। राजस्व वसूली के कार्य में उदाशीनता बरतने पर कुछ दिन पहले तहसीलदार गुलाबचंद्रा ने गोपई कांटा क्षेत्र में तैनात अमीन नीरज सिंह के खिलाफ एसडीएम सदर को रिर्पोट भेजा था। सोमवार को सदर एसडीएम विकास सिंह ने अमीन नीरज सिंह को कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया। वहीं पांच अन्य अमीन मोती प्रसाद, सुदामा प्रसाद, कपिलदेव,, सीताराम और कन्हैया लाल को कारण बताओं नोटिस जारी किया। साथ ही ग्राम सभा हर्जाना दर्ज करने और सरकारी कार्य में लापरवाही बरतने पर देवकली में तैनात राजस्व निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद और अरंगी परगना के शर्मानंद शर्मा को भी कारण बताओं नोटिस जारी किया।