देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे राणा प्रताप सिंह ने सूरज के परिजनों से बात की। राणा प्रताप सिंह ने बताया की सूरज चौहान के काबुल में फंसे होने की जानकारी मीडिया और परिजनों से मिली। परिवार से मिलने आने के पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और यहां के सांसद डाॅ. महेंद्रनाथ पाण्डेय से भी वार्ता हुई। दोनों ही नेताओं ने आश्वस्त किया है कि सूरज सहित काबुल में फंसे सभी युवकों को सुरक्षित वापस लाया जाएगा। कहा कि 2 या 3 दिन में एयरपोर्ट खुल जाएगा। जिसके पास वीजा है वो भी जिसके पास नही है, उसके ऑनलाइन वीजा का प्रबंध कर सभी को भारत वापस बुलाया जाएगा। राणा ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि सूरज का कोई नुकसान नहीं होगा। मोदी जी के नेतृत्व में काबुल में भारतीयों को कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।