
चंदौली. मुख्यमंत्री योगी आदिथ्यनाथ गुरुवार को चंदौली के दौरे पर पहुंचे।

उनके आने के पहले काफी तैयारियां की गयी थीं।

मुख्यमंत्री चंदौली पहुंचने के साथ ही सबसे पहले नर्सिंगपुर गांव गए।

मुख्यमंत्री ने छोटे बच्चों का अन्नप्राशन भी किया।

इसके बाद उन्होंने आंगनबाड़ी में बच्चों को फल बांटा।

बच्चों को टॉफी और बिस्किअ भी बांटे और जिले के पहले परिजात के पौधे का पोधरोपण किया।

वहां मुख्यमंत्री ने प्राथमिक/उच्च विद्यालय का निरीक्षण किया।

बच्चों से भी रूबरू हुए और उनसे खुद सवाल किये।