8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chandauli news: CM योगी ऐलान, चंदौली में जल्दी से जल्दी बने महिला थाना, जारी किया गया फंड

Chandauli news: चंदौली को जल्दी ही महिला थाना मिलेगा। चुनावी भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि वे महिला सुरक्षा को लेकर सजग हैं।इसी के तहत चंदौली में महिला थाना मंजूर किया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
yogibjp.jpg

पुलिस के आधुनिकीकरण योजना के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद चंदौली के लिए महिला थाने के निर्माण कार्य को शुरू कराने के लिए 224 .25 लाख रुपए स्वीकृत करते हुए इस बात का निर्देश दिया है कि जल्द से जल्द इस कार्य को शुरू कराया जाए।
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने चंदौली जिले में महिला थाने के निर्माण के लिए 224 .25 लाख रुपए स्वीकृत कर दिए हैं। इससे जल्द ही जिले में महिला थाने के प्रशासनिक भवन के साथ-साथ अन्य सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा। बताया जा रहा है कि पुलिस के आधुनिकीकरण योजना के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद चंदौली के लिए महिला थाने के निर्माण कार्य को शुरू कराने के लिए 224 .25 लाख रुपए स्वीकृत करते हुए इस बात का निर्देश दिया है कि जल्द से जल्द इस कार्य को शुरू कराया जाए और सीमा के भीतर जनपद चंदौली में महिला थाने का निर्माण हो जाए।

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जारी किए गए बजट की जानकारी को प्रदेश सरकार और चंदौली पुलिस ने ट्विटर पर शेयर किया है। चंदौली पुलिस ने ट्वीट कर महिला थाना के निर्माण के फंड की स्वीकृति मिलने की घोषणा की।