
ब्रेकिंग
सोनभद्र. यूपी के सोनभद्र जिले में चोपन थानाक्षेत्र के मारकुंडी घाटी में शुक्रवार की देर रात डीजल से भरा टैंकर खाई में गिर गया और उसमें आग लग गयी। घटना में टैंकर के चालक और खलासी की मौत हो गयी। सूचना मिलने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। टैंकर से किसी तरह ड्राइवर और खलासी को निकाला गया, जहां एक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। डीजल से भरा टैंकर मुगलसराय के अलीनगर से सोनभद्र के शक्तिनगर जा रहा था।
By Santosh
Updated on:
13 Oct 2018 09:23 am
Published on:
13 Oct 2018 09:23 am
