
मोदी को फिर से पीएम बनाना है तो महेन्द्र नाथ पाण्डेय को जिताना है: दिनेश लाल यादव निरहुआ
चंदौली. बुधवार को भाजपा नेता दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कहा कि डॉ महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने चंदौली के विकास के लिए बहुत काम किया है। वे गांव से जुड़े हैं जमीन के आदमी हैं। चंदौली में बच्चों की अच्छी पढाई की खातिर केन्द्रीय विदालय खुलवाये हैं। गुलामी का प्रतीक मुगल सराय स्टेशन का नाम बदलवाये हैं। अस्पताल पुल सड़कें सब चंदौली की विकासगाथा खुद ही कह रहे हैं। महेन्द्र नाथ पांडेय द्वा रा कराये गये विकास कार्यों को बता कर भोजपुरी सुपर स्टार और भाजपा नेता दिनेशलाल यादव निरहुआ ने चंदौली में रोड शो के दौरान हाथ जोड़कर भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगे।
अपने सुपरस्टार की एक झलक पाने के लिए आज चंदौली की सड़कों पर दोपहर से लोग जुटना शुरू हो गये थे। रोड शो देर से शुरू हुआ लेकिन लोगों की स ड़क के किनारे लगी कतारे कम नहीं हुई बल्कि लगातार बढ़ती गई। आपको बताते चलें कि 1 6 मई को चंदौली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रस्तावित रैली में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी के लिए दिनेश लाल यादव निरहुआ का रोड शो मंगलवार को आयोजित किया गया था।
स्वागत में उमड़े हुजूम को देखकर उत्साहित निरहुआ ने मोदी सरकार के समर्थन में मौजूद लोगों से नारे लगवाये और उन्हें महेन्द्र नाथ पाण्डेय को जिताने और मोदी जी को एकबार फिर से प्रधानमंत्री बनवाने का संकल्प भी दिलवाया। रहुआ ने कहाकि मोदी जी देश ही नहीं दुनिया के सर्वमान्य नेता है। मुझे ही नहीं पूरे देश को मोदी जी पर गर्व है। मोदी जी 130 करोड़ जनता के प्रतिनिधि हैं जो गरीबी को अच्छे से महसूस करते हैं। सेना को दुश्मनों से निपटने की खुली छूट सिर्फ मोदी जी ही दे सकते हैं। उनसे पाकिस्तान ही नहीं चीन भी कांपता है। अजहर मसूद को विश्व आतंकी घोषित करवाने में चीन को मोदी जी के आगे झुकना पड़ा। मोदी जी को हम ही नहीं पूरा देश फिर से प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहता है। मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनवाने के लिए चंदौली के लोगों को डॉ महेन्द्र नाथ पाण्डेय को फिर से संसद भेजना होगा। दिनेशलाल यादव उर्फ निरहुआ का यह रोड शो चंदौली, अलीनगर, सरेसर, ताराजीवनपुर, सकलडीहा, भगलुआं, बलुआ, टाण्डा, मारुकपुर, चहनियां, जाल्हूपुर, फुटहवा नारा, झामकी मड़ई, चौबेपुर, मुनारी, धरसौना, बेला और कटहलगंज पर समाप्त हुआ।
Published on:
14 May 2019 10:49 pm
बड़ी खबरें
View Allचंदौली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
