9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रेम प्रसंग को लेकर दवा व्यापारी की गोली मारकर हत्या, पिस्टल समेत आरोपी हुआ गिरफ्तार

चंदौली में पुलिस ने 11 फरवरी को हुए दवा व्यवसाई हत्याकांड का खुलासा कर दिया। दवा व्यवसाई की हत्या प्रेम- प्रसंग को लेकर की गई थी । मुख्य अभियुक्त को पुलिस ने पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। 11 फरवरी की देर शाम सदर कोतवाली के पिपरपतिया गांव के पास चंदौली कस्बा निवासी दवा व्यवसाई धीरज गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

3 min read
Google source verification
murder.jpg

चंदौली में पुलिस ने 11 फरवरी को हुए दवा व्यवसाई हत्याकांड का खुलासा कर दिया। दवा व्यवसाई की हत्या प्रेम प्रसंग के चक्कर में हुई थी। मुख्य अभियुक्त को पुलिस ने पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। 11 फरवरी की देर शाम सदर कोतवाली के पिपरपतिया गांव के पास चंदौली कस्बा निवासी दवा व्यवसाई धीरज गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।


पुलिस कस्टडी में चेहरा बांधे जो व्यक्ति खड़ा है | वो चर्चित दवा व्यवसाई धीरज गुप्ता की हत्या कांड का मुख्य अभियुक्त है।आरोपी का नाम शशी यादव है और यह सदर कोतवाली के हथियानी गांव का रहने वाला है।


वही हथियानी गांव है जहां चंदौली कस्बा निवासी दवा व्यवसाई धीरज गुप्ता की दवा की दुकान थी। पुलिस की जांच में जो मामला सामने आया है वह काफी चौकाने वाला है। पुलिस द्वारा हत्याकांड की मुख्य वजह प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है।

ब्यूटी पार्लर संचालिका बनी दवा व्यवसाई के हत्यकांड का कारन


जानकारी के अनुसार, हथियानी गांव निवासी शशी यादव का हथियानी बाजार में ब्यूटी पार्लर चला रही एक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बिच दवा व्यवसाई धीरज गुप्ता की बातचीत भी ब्यूटी पार्लर संचालिका से होने लगी। जब यह बात शशि यादव को पता चली तो वह काफी नाराज हुआ और इस बात को लेकर अपनी प्रेमिका से शशि का झगड़ा भी हो गया।

शशी ने दी फोन पर धमकी


बात इतनी बढ़ गई कि 30 जनवरी को आरोपी शशी यादव ने दवा व्यवसाई धीरज गुप्ता को फोन कर ब्यूटी पार्लर संचालिका से बात करने को मना किया और धमकी दे डाली की अगर नहीं मानोगे तो अंजाम बुरा होगा |

प्रेमिका ने नंबर किया ब्लाक तो प्रेमी ने रच दी मौत की साजिश


जब यह बात ब्यूटी पार्लर संचालिका को पता चली तो उसने शशी यादव का नंबर ब्लॉक कर दिया और शशी से बातचीत बंद कर दी। इसी बात को लेकर शशी यादव इतना नाराज हुआ कि उसने धीरज गुप्ता को जान से मारने का प्लान बना लिया और इस प्लान में शशी यादव ने अपने दो दोस्तों को भी शामिल किया।


धीरज की ह्त्या के लिए 11 फ़रवरी डेट हुआ मुकर्रर


11 फरवरी की शाम 7:00 बजे के आसपास जब धीरज गुप्ता अपनी दवा की दुकान बंद कर चंदौली लौट रहा था। बीच रास्ते में पिपरपतिया गांव के पास नहर पुलिया पर शशी यादव के साथ पहले से मौजूद था | शशी ने धीरज की बाइक को रुकवाया और धीरज गोली मार दी | जब धीरज की मौत हो गयी तो शशी अपन दोस्तों संग वहां से भाग निकला

एसपी ने किया हत्यकांड का मिडिया के सामने खुलासा


पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मामले का खुलासा करते हुए एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि प्रेम प्रसंग के चक्कर में दवा व्यवसाईं धीरज गुप्ता की हत्या की गयी। दवा व्यवसाई हत्याकांड काफी पेचीदा मामला था । पुलिस की कई टीमें इस मामले का खुलासा करने में लगी रही |

सर्विलांस के जरिये पकड़ा गया आरोपी


धीरज गुप्ता हत्याकांड क खुलासे में लगी पुलिस टेमो को इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के जरिए सफलता मिली | सर्विलांस रिपोर्ट सामने आने के बाद पूरी कहानी सामने आई और हत्या में मुख्य अभियुक्त शशी को पुलिस ने पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया | घटना में शामिल दो अन्य अभियुक्त फरार है । उनकी शिनाख्त हो गई है नाम अभी खोलना उचित नहीं है।

पुलिस अधीक्षक ने दिया पुरस्कार


एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया की खुलासा करने वाली पुलिस टीम को ₹25 हजार नगद पुरस्कार दिया जा रहा है। जो आरोपी फरार हैं उनके खिलाफ भी पुलिस टीम लगी हुई जल्द उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना में जिस महिला का नाम आया है अभी तक तो उसकी संलिप्तता उजागर नहीं हुई। लेकिन विवेचना अभी प्रचलित है। जो भी साक्ष्य सामने आएंगे उस हिसाब से आगे कार्रवाई की जाएगी।