5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धार्मिक जुलूस में शामिल हाथी भड़का, सूंड़ से पटक-पटककर ली युवक की जान, मची भगदड़

बिना इजाजत निकाले गए धार्मिक जुलूस में हाथी भड़का, बैंडबाजा बजा रहे व्यक्ति की ली जान।

less than 1 minute read
Google source verification
Elephant Killed

हाथी ने मारा

चंदौली. यूपी के चंदौली जिले में बिना अनुमति निकाले गए धार्मिक जुलूस में शामिल हाथी ने एक युवक को अपनी सूंढ़ से पटककर मार डाला। हाथी के बेकाबू होते ही भीड़ में भगदड़ मच गयी। हालांकि महावत ने किसी तरह हाथी को काबू में कर लिया, पर इस दौरान एक व्यक्ति की जान चली गयी। पुलिस के मुताबिक जुलूस निकालने के लिये कोई प्रशासनिक अनुमति नहीं ली गयी थी। अब आयोजकों पर कार्रवाई की बात भी कही जा रही है।

चंदौली जिले के सकलडीहा कोतवाली अन्तर्गत तनुअट गांव में एक मंदिर में मूर्ति स्थापना के लिये धार्मिक जुलूस निकाला गया। इसे भव्य बनाने के लिये हाथी भी बुलाया गया। जुलूस में शामिल बैंड बाजा बजा रहा श्यामलाल नामक व्यक्ति अचानक हाथी के सामने आकर बाजा बजाने लगा। इस पर हाथी बिदक गया और श्यामलाल को अपनी सूंड़ से उठाकर जमीन पर पटक दिया। बेकाबू हाथी को देखकर वहां दहशत फैल गयी और लोग इधर-उधर भागने लगे। महावत ने किसी तरह हाथी पर काबू पाया तो घायल श्यामलाल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलने के बाद सीओ सकलडीहा त्रिपुरारी पाण्डेय हमराहियों के साथ खुद मौके पर पहुंचे। उधर चार घंटे इलाज के बावजूद श्यामलाल को नहीं बचाया जा सका।

By Santosh Jaiswal