28 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चंदौली

चंदौली में खेतों में लगी आग, विधायक व डीएम ने वितरित किया मुआवजे का चेक

फायर ब्रिगेड की गाड़ियां दुरुस्त करा ली जाए और सूचना पर त्वरित कार्रवाई की जाए। बता दें शुक्रवार की दोपहर चकिया तहसील के सिकंदरपुर और बरौझी गांव में 11000 हाईटेंशन तार से निकली चिंगारी ने लगभग 40 बीघे खेत में खड़ी तैयार गेहूं की फसल को जलाकर राख कर दिया था।

Google source verification

आग लगने की घटना के 24 घंटे के अंदर ही सीएम योगी के आदेश के अनुपालन में डीएम संजीव सिंह और चकिया से भाजपा विधायक कैलाश खरवार ने 21 प्रभावित किसानों को मुआवजे का चेक वितरित कर किसानों के नुकसान की भरपाई करने का प्रयास किया है। वहीं जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग तो और फायर ब्रिगेड को चेताया है कि जर्जर तारों का मरम्मत कर लिया जाए। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां दुरुस्त करा ली जाए और सूचना पर त्वरित कार्रवाई की जाए। बता दें शुक्रवार की दोपहर चकिया तहसील के सिकंदरपुर और बरौझी गांव में 11000 हाईटेंशन तार से निकली चिंगारी ने लगभग 40 बीघे खेत में खड़ी तैयार गेहूं की फसल को जलाकर राख कर दिया था। जिससे दोनों गांव के 21 किसान प्रभावित हुए थे। इसको लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किसानों के दर्द बयां करते हुए सरकार पर हमला बोला था। मामले की गंभीरता को देखते हुए घटना का संज्ञान लेकर सीएम योगी ने 24 घंटे के भीतर पीड़ित किसानों को मुआवजा राशि देने का चंदौली जिला प्रशासन को आदेश दिया था।

चकिया तहसील के सिकंदरपुर और बरौझी गांव के प्रभावित किसानों को डीएम संजीव सिंह और चकिया के विधायक कैलाश खरवार ने 3,64,600 रुपये की मुआवजा राशि चेक के माध्यम से वितरित किया। डीएम व विधायक ने किसानों के दर्द पर मरहम लगाने का प्रयास किया और किसानों से बात भी की। दौरान भाजपा विधायक और जिलाधिकारी ने जले हुए खेतों का निरीक्षण भी किया। डीएम ने विद्युत विभाग को चेताया कि जर्जर तारों का तुरंत मरम्मत कर लिया जाए। वहीं तेज हवा चलने पर विद्युत आपूर्ति ठप की जाए। इसके लिए उन्होंने किसानों से सहयोग की अपील भी की। साथ ही जिलाधिकारी ने फायर ब्रिगेड को चेतावनी दी कि वह आग लगी की सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई करें और अपने जर्जर वाहनों को दुरुस्त करा ले। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रयास किया जाएगा कि जनपद में फिर दोबारा ऐसी घटना ना हो और अगर ऐसी घटनाएं होती है तो प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द मुख्यमंत्री योगी के आदेशानुसार हर संभव मदद 24 घंटे के भीतर उपलब्ध कराई जाएगी।