2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीडीडीयू जंक्शन से 2.60 करोड़ की ज्वेलरी बरामद, दो गिरफ्तार

आरोपितों के खिलाफ जीआरपी व डीआरआई कार्रवाई करने में जुटी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चंदौली

•

image

Neeraj Patel

•

Updated: 28 Jun 2021, 5:07 PM IST

Chandauli District

Jewelry worth 2.60 crore recovered from PDDU Junction

चन्दौली. जिले के पीडीडीयू जंक्शन पर सोमवार की सुबह 8 बजे जीआरपी व आरपीएफ ने संयुक्त चेकिंग के दौरान दो सोना तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के बैग तलाशी में छह किलो छह ग्राम सोने की ज्वेलरी व बिस्कुट बरामद किया गया। आरोपितों के खिलाफ जीआरपी व डीआरआई कार्रवाई करने में जुटी है। जीआरपी सीओ अखिलेश राय ने बताया कि जीआरपी कोतवाल अशोक कुमार दूबे व आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार स्टेशन पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान प्लेटफार्म संख्या सात 8 पर स्थित पुराने पुल के पास दो संदिग्ध दिखे। संदेह होने पर बैग की तलाशी लेने पर काफी मात्रा में सोने की ज्वेलरी बरामद हुई।

छानबीन के दौरान पता चला कि बरामद तीन विस्कुट व ज्वेलरी छह किलो छह सौ ग्राम लगभग तीन करोड़ 60 लाख 98 हजार का है। पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपित पश्चिम बंगाल मेदनीपुर जिले मध्यपारा हरेकृष्णपुर निवासी दिलिप मोंडल व इसी जिले इशुपुर निवासी कार्तिक मोंडल है आरोपित अप की भुवनेश्वर राजधानी में सवार होकर दिल्ली जा रहे थे, लेकिन चेकिंग के डर से पीडीडीयू जंक्शन पर उतरकर दुसरे ट्रेन से दिल्ली जाने वाले थे। लेकिन चेकिंग के दौरान पकड़ लिए गए। वहीं आरोपितों से पूछताछ के बाद जीआरपी व डीआरआई जांच करने में जुटी है।

बड़ी खबरें

View All

चंदौली

उत्तर प्रदेश