25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिक्षक मनीष कुमार जाएंगे जापान, समझेंगे भारत और जापानी शिक्षा प्रणाली, करेंगे तुलनात्मक अध्ययन

केन्द्रीय विद्यालय मुगलसराय में कार्यरत मनीष कुमार पाण्डेय का चयन मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय ने किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Teacher Manish Kumar

शिक्षक मनीष कुमार

चन्दौली. शिक्षक मनीष कुमार पाण्डेय ने जिले का नाम रोशन करते हुए दूसरे शिक्षकों को भी प्रेरणा देने का काम किया है। मनीष कुमार पाण्डेय केन्द्रीय विद्यालय मुगलसराय में शिक्षक पद पर कार्यरत हैं। उनका चयन अन्तर्राष्ट्रीय टीचर्स एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत जापान जाने के लिये चयन हुआ है। यह चयन भारत सरकार के मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय की ओर से किया गया है। मनीष कुमार पाण्डेय अक्टूबर 2019 में जापान जाएंगे।

वो वहां की शिक्षा व्यवसस्था और विद्यालयों में पढ़ाए जाने वाले विषयों और सेलेबस का अवलोकन करेंगे और वहां के छात्रों से अलग-अलग विषयों पर शिक्षण भी करेंगे। मनीष पाण्डेय को केन्द्रय विद्यालय के स्टूडेंट, टीचर्स, वाइस प्रिंसिपल आदि ने बधाई दी है। बताते चलें कि मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय के आधीन आने वाले देश के विभिन्न शिक्षा संस्थानों और स्कूलों से इस एक्सचेंज प्रोग्राम के लिये 10 शिक्षकों का चयन किया गया है। देश में करीब 1200 केन्द्रीय विद्यालयों में से दो शिक्षकों को चुना गया है, जिनमें से एक मनीष कुमार हैं।

वो केन्द्रीय विद्यालय संगठन वाराणसी संभाग और मुगलसराय का कई मंचों पर प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। चंदौली जिले के सकलडीहा अन्तर्गत पौरा गांव निवासी राजकीय डिग्री कॉलेज से रिटायर्ड प्रिंसिपल डॉ. ईश्वरी प्रसाद पाण्डेय के पुत्र मनीष कुमार ने राजनीतिक विज्ञान और इतिहास से एमए किया है। बीएड के बाद उनकी तैनाती 2008 में बिहार के सिवान स्थित केन्द्रीय विद्यालय में हुई, उन्होंने सिक्किम के गंगटोक और यूपी के कानपुर में भी सेवाएं दी हैं।

By Santosh Jaiswal