10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चंदौली
सीएम योगी के एक फोन कॉल के बाद शहीद लाल के अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए परिजन
Play video

सीएम योगी के एक फोन कॉल के बाद शहीद लाल के अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए परिजन

जम्मू कश्मीर में शहीद जवान चंदन राय के अंतिम संस्कार के लिए परिजन राजी हो गए...

Google source verification

चंदौली. जम्मू कश्मीर में शहीद जवान चंदन राय के अंतिम संस्कार के लिए परिजन राजी हो गए। थोड़ी देर बाद सैदपुर गंगा घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। इससे पहले घर से अंतिम यात्रा पर शहीद का शव निकल चुका है। बता दें कि, वहीं परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। शहीद के पिता और भाई का कहना था कि, जब तक सीएम योगी और गृहमंत्री राजनाथ सिंह नहीं आएंगे तब तक अंतिम संस्कार नहीं होगा। शहीद का पार्थिव शरीर घर के बाहर रखा गया गया था। जिला प्रशासन मान मनौअल में जुटा था। इसी बीच परिजनों की सीएम योगी से फोन पर बात हुई। जिसके बाद परिजन अंतिम स्सकार के लिए राजी हो गए। सीएम योगी ने फोन पर परिजनों से कहा कि, उनकी जो भी मांगे हैं सरकारी पूरी करेगी। जिसके बाद परिजन तैयार हुए। फिलहाल अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही है। वहीं शहीद का पार्थिव शरीर अंतिम अंतिम यात्रा के लिए निकल चुका है।

इसके पहले जैसे ही छोटे भाई ने शहीद के पार्थिव शरीर को देखा उस सदमा लग गया था। होश आने के बाद भाई ने कहा, वो मुझे पिता से भी बढ़कर प्यार करते थे। मुझे यह सहन नहीं हुआ कि, वो अब हमारे नहीं इस देश के हो चुके हैं। हजारों की संख्या में मौदूज लोग शहीद अमरे रहे, वंदे मातरम् और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगा रहे। बता दें कि, जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में पाकिस्तान की तरफ से हुई फायरिंग में शनिवार को यूपी के चंदौली का भी एक जवान शहीद हो गया।

गौरतलब है कि, चन्दन राय शनिवार की शाम पाकिस्तान की तरफ किये गए मोर्टार के हमले में गंभीर रूप से जख्मी होने के बाद शहीद हो गए थे। चन्दन राय के शहीद होने की सूचना उनके साथी ने फोन पर चंदन के परिजनों को दी। 2011 में सेना में भर्ती हुए चन्दन राय की शादी इसी साल अप्रिल में होनी थी। फरवरी में इनका तिलक समारोह था, जिसके लिए 15 फ़रवरी को चन्दन छुट्टी आने वाले थे। चन्दन के शहीद होने की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशाशन के लोग भी गांव पहुंच गए थे।

 

 

ये भी पढ़ें

image