12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चंदौली

Gazipur mukhtar ansari: माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी अफ्शा तलाश में मौ पुलिस ने गाजीपुर में की छापेमारी

गाजीपुर के बाहुबली माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। इसी के क्रम में गुरुवार को मऊ जिले की पुलिस टीम गाजीपुर पहुंची और मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशा अंसारी के तलाश में मोहम्मदाबाद दर्जी टोला स्थित पैतृक निवास फाटक पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान अफशा अंसारी का पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है। जिसके बाद मऊ पुलिस गाजीपुर से वापस मऊ लौट गई।

Google source verification

मुख्तार की पत्नी अफशां की तलाश में मऊ पुलिस ने की गाज़ीपुर में छापेमारी


दरसअल, इन दिनों प्रदेश में माफियाओं के विरुद्ध उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के द्वारा लगातार बड़ी कार्यवाही की जा रही है। जिसमें मुख्तार अंसारी का भी नाम शामिल है। मुख्तार अंसारी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। प्रदेश के तमाम जगहों पर मुख्तार अंसारी पर करवाई और छापेमारी का सिलसिला चल रहा है।

gazipur_02.jpg

गाज़ीपुर में पचास तो मऊ में घोषित है पच्चीस हजार का इनाम


आपको बता दें कि मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशा अंसारी के ऊपर गाजीपुर पुलिस के द्वारा एक दिन पूर्व पचास हजार का इनाम घोषित किया गया है। वही मऊ में भी पुलिस द्वारा अफशा अंसारी पर पच्चीस हजार का इनाम घोषित किया गया है। अफशा अंसारी की गिरफ्तारी के लिए तमाम जगहों पर पुलिस के द्वारा छापेमारी की जा रही है। लेकिन कहीं भी अफशा का पुलिस को सुराग नहीं मिल रहा है।

gazipur_01.jpg