7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौलवियों के प्रतिनिधिमंडल से बोले अधिकारी, इतने दिनों में दे पाएंगे लाउडस्पीकर की परमिशन

चंदौली में डीएम एसपी से मिला मौलानाओं का प्रतिनिधि मंडल, कहा परमिशन के लिये आवेदन देने के बावजूद उतरवा लिेय गए माइक।

2 min read
Google source verification
Masjid Loudspeaker Permission

चंदौली. हाई कोर्ट के दिशा निर्देशों का पालन कराने के लिये प्रशासन ने परमिशन आवेदन की डेडलाइन 15 जनवरी के बाद चंदौली जिले में कई मस्जिदों, मंदिरों आदि धर्मस्थल के लाउडस्पीकर उतरवा दिये।

Masjid Loudspeaker Permission

पर इस दौरान धर्मगुरुओं ने पुलिस पर जबरन माइक उतरवाने और इस दरम्यान दुर्व्यवहार का भी आरोप लगाया है। इसको लेकर मौलवियों का एक प्रतिनिध मंडल बुधवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मिला।

Masjid Loudspeaker Permission

पुलिस के व्यवहार की शिकायत करने के साथ ही प्रतिनिधि मंडल ने सवाल उठाया कि आखिरकार परमिशन का आवेदन देने के बावजूद माइक क्यों उतरवा दिया गया। उन लोगां ने लाउडस्पीकर बजाने की अनुमति से संबंधित एक प्रार्थना पत्र भी सौंपा।

Masjid Loudspeaker Permission

इस पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अभी इसमें एक से दो दिन और लगेंगे और अनुमति जिलाधिकारी कार्यालय के माध्यम से दिलाने का आश्वासन दिया। मुस्लिम धर्मगुरुओं के प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि लाउडस्पीकर उतरवाते समय पुलिसकर्मियों ने काफी अभद्रता की थी।

Masjid Loudspeaker Permission

इसकी शिकायत हम लोगों ने डीएम और पुलिस अधीक्षक महोदय से जिस पर अधिकारियों ने इसकी जांच कराकर उचित कार्रवाई करने कीबात कही। एसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया जिले के सभी थानाक्षेत्रों में पुलिस की टीम ने सभी मंदिर और मस्जिद के अलावा जहां भी लाउडस्पीकर का इस्तेमाल किया जाता है उन धार्मिक स्थलों को नोटिस दे दी है।