आस्था के धाम माँ विन्ध्यवासिनी देवी के मंदिर में अलीगढ़ से दर्शन पूजन करने आये एक परिवार ने अपने ही तीर्थपुरोहित राज मिश्रा पंडा पर अपनी बहू के साथ छेड़छाड़ करने का बड़ा आरोप लगाया है। पुलिस ने पुरोहित के खिलाफ मिले तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
अपर पुलिस अधीक्षक श्री कान्त प्रजापति ने बताया कि अलीगढ़ से एक श्रद्धालु अपने परिवार के साथ मां विन्ध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने आये थे। जो राज पण्डा गेस्ट हाउस में रूके थे। उनके द्वारा आरोप लगाया गया कि राज मिश्रा उर्फ राज पण्डा ने उनकी पुत्रवधू के साथ छेड़खानी की है। जिसके सम्बन्ध में थाना विन्ध्याचल पर तहरीर दी गयी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना विन्ध्याचल पर अभियोग पंजीकृत कर साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।