लीना ने हीमोग्लोबिन, प्रसव , टीकाकरण, लक्ष्य के सापेक्ष स्थिति ठीक नहीं रहने पर मुख्य चिकित्साधिकारी पीके मिश्रा को जमकर फटकार लगाई। जिन आशा एएनएम द्वारा गांवों में भम्रण नहीं किया जा रहा, ऐसे एएनएम, आशाओं से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिया। प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही 108 व 102 एंबुलेन्स सेवा के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्रेरित किया जाए। जिससे कि गर्भवती महिलाओं को किसी प्रकार की समस्या नहीं होने पाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बरती जाएगी तो संबंधित के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने की हिदायत दी। उन्होनें जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निदेर्शित किया कि कार्ययोजना बनाकर शिक्षा का स्तर और भी उंचा किया जाए। अपर सचिव ने कहा कि ऐसे प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अभी तक विद्युतीकरण नहीं है। उन विद्यालयों की सूची तैयार कर जिला पंचायत राज अधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।