17 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पति से हुआ विवाद तो पत्नी ने दे दी जान, चंदौली में महिला ने लगाई फांसी

Sucide in chandauli। Chandauli news : चंदौली के सदर कोतवाली इलाके के एक गांव में पति से हुए विवाद के बाद महिला ने खौफनाक कदम उठाया है। बताया जा रहा है कि महिला ने पंखे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है...

2 min read
Google source verification
dead body (Demo pic)

dead body (Demo pic)

Woman Sucide in Chandauli:चंदौली के सदर कोतवाली इलाके के एक गांव में पति से हुए विवाद के बाद महिला ने खौफनाक कदम उठाया है। बताया जा रहा है कि महिला ने पंखे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, जिसके बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, महिला के दो छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के पूर्व तालुका मैढ़ी में पुष्पा देवी (32) का शव पंखे से लटकते हुए पाया गया है। बताया जा रहा है कि बीती रात पुष्पा की अपने पति श्याम सुंदर से किसी बात को लेकर कहां सुनी हुई थी, जिसके बाद पुष्पा ने यह आत्मघाती कदम उठाया। परिजनों ने बताया है कि सुबह जब दरवाजा खोला गया तो पुष्पा का शव पंख के सहारे झूल रहा था। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है।

अक्सर होता था विवाद

वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद पुष्पा के मायके पक्ष के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। परिजनों का आरोप है कि श्याम सुंदर, पुष्पा के साथ अक्सर विवाद किया करता था। आरोप है कि शुक्रवार की देर रात श्याम सुंदर शराब के नशे में घर पहुंचा था, जिसके बाद पुष्पा ने खाना बनाने से इनकार कर दिया। वहीं, दोनों के बीच इस बात को लेकर कहासुनी हुई, जिससे छुब्ध होकर पुष्पा ने फांसी लगा ली।

परिजनों ने बताया है कि मृतका पुष्पा की 11 साल की एक बेटी है, जबकि उसका छोटा बेटा 7 साल का है। बेटा मां के शव को देखकर बार-बार परिजनों से पूछता नजर आया कि उसकी मां को क्या हुआ है। बेटे द्वारा सवाल किए जाने के बाद गांव के लोग भी भावुक नजर आए। पूरे मामले की जानकारी परिजनों ने सदर कोतवाली पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

क्या बोली पुलिस

घटनास्थल पर पहुंचे को क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को परिजनों द्वारा जानकारी दी गई थी, जिसके बाद स्थानीय थाने की फोर्स मौके पर पहुंची और पंखे से शव को उतारा गया। उन्होंने बताया है कि मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। वहीं, महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि श्याम सुंदर और पुष्पा की शादी 13 साल पहले हुई थी। उन्होंने बताया कि मामले में तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

चंदौली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग