
Knife Attack ( File Photo Patrika )
Chandauli Crime News: हम सब रोज की तरह क्लासरूम में बैठे थे। ब्लैकबोर्ड पर पढ़ाई चल रही थी और कमरे में मौजूद हम 12-15 लड़के अपनी कॉपियों में नोट्स बना रहे थे। लवकुश भी अपनी बेंच पर बैठकर ध्यान से पढ़ाई कर रहा था। सब कुछ सामान्य था। तभी आरोपी लड़का पीछे वाली सीट से उठा और सीधे लवकुश के पास जाकर खड़ा हो गया।
इससे पहले कि लवकुश सिर उठाकर कुछ समझ पाता, आरोपी ने अचानक अपनी जेब से चाकू निकाला और पूरी ताकत से उसके सीने पर वार कर दिया। लवकुश के मुंह से सिर्फ एक चीख निकली और वह बेंच से नीचे फर्श पर गिर गया।शोर सुनकर कॉलेज का स्टाफ और टीचर्स तुरंत क्लासरूम में पहुंचे। इसके बाद लवकुश को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया।" यह बातें चंदौली के उस क्लासरूम में मौजूद एक छात्र ने बताईं, जिसने अपनी आंखों के सामने पूरी घटना होते देखी।
दरअसल, प्रतापपुर का रहने वाला लवकुश फतेहपुर गांव स्थित कोचिंग में दसवीं कक्षा की पढ़ाई कर रहा था। वहीं, आरोपी छात्र भी दसवीं कक्षा का छात्र है और वह फतेहपुर का रहने वाला है। वह भी इस कोचिंग में रहकर पढ़ाई करता था। आरोपी छात्र ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि बीते कई दिनों से लवकुश उससे गाली गलौज कर रहा था, जिसके कारण कोचिंग में उसका मान सम्मान कम हो गया था। कोचिंग के अन्य छात्रों के बीच वाह हंसी का पात्र बनकर रह गया था, जिसके बाद उसने इस मामले में लवकुश से बात करनी चाही।
आरोप है कि शुक्रवार की सुबह कोचिंग खुलने के दौरान आरोपी छात्र लवकुश के पास पहुंचा और उसे गाली गलौज ना करने की बात कही, जिसके बाद लवकुश ने उसे दुत्कार कर भगा दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी छात्र पहले से ही चाकू लेकर पहुंचा था, जिसके बाद उसने लवकुश के ऊपर ताबड़तोड़ हमले कर दिए। इस हमले में लवकुश को चाकू लगा और वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद कोचिंग के शिक्षकों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि दोनों छात्र एक ही कक्षा के हैं और एक ही कोचिंग में पढ़ाई किया करते थे। पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मृतक छात्र के शव को कब्जे में ले लिया गया है और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। वहीं, आरोपी छात्र को भी हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि परिजनों द्वारा तहरीर प्राप्त करने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Updated on:
12 Jun 2026 01:21 pm
Published on:
12 Jun 2026 10:52 am
बड़ी खबरें
View Allचंदौली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
