
चंदौली के लठिया गावं में आयोजित सभा को सम्बोधित करते ओमप्रकाश राजभर
चंदौली के लठिया गावं में सभा को सम्बोधित करते हुए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने विपक्षी दलों पर जहां जमकर निशाना साधा। वही अखिलेश यादव और स्वामी प्रसाद मौर्या पर तंज भी कसा। यही नहीं ओम प्रकाश राजभर ने नेताओ को दो मुहा सांप तक कह डाला। सुभासपा के राष्ट्रिय अध्यक्ष ने स्वामी प्रसाद मौर्या को मौका परस्त भी कहा।
भाजपा की सरकार बनाने के लिए ममता बैनर्जी से मिलने जा रहे है अखिलेश
अखिलेश यादव के कोलकाता दौरे को लेकर सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि हमारे तो यह समझ में आ रहा है कि ये भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए काम कर रहें है। जो यह लोग आरोप लगाते हैं कि पिछड़े दलित के दुश्मन कांग्रेश और भाजपा है। हम तो कहते हैं कि पिछड़े दलित के दो दुश्मन हैं अखिलेश और मायावती। अगर यह दोनों वास्तव में बीजेपी को रोकना चाहते हैं। यह दोनों एकजुट क्यों नहीं होते हैं। यह अलग-अलग क्यों रहते हैं। यह कुर्सी के लिए लड़ते हैं इनसे समाज से मतलब नहीं है।
कुर्सी के लिए चिल्ला रहे हैं।
ममता बैनर्जी यूपी में एक भी वोट नहीं दिला पाएंगी
ओमप्रकाश राजभर ने तीसरे मोर्चे के गठन को लेकर कहा अगर ममता बनर्जी के यहां अखिलेश गए हैं तो मायावती के यहां क्यों नहीं जाते। मायावती यूपी में 13 से 14 परसेंट वोट उनको दे सकती हैं। लेकिन वह ममता बनर्जी के यहां जा रहे हैं परसेंटेज मे भी वोट नहीं मिलेगा। वह जा रहे हैं केसीआर के यहां एक भी वोट दिलाने की हैसियत नहीं है उनकी। जितने लोगों को वह जोड़ रहे हैं लालू यादव जी क्या वोट दिलाएंगे बिहार में। यहां मायावती जी वोट दिला सकती हैं नीतीश जी वोट दिला सकते हैं और पार्टियां हैं जो लोग वोट दिला सकते हैं। लेकिन ममता जी आकर के यूपी में वोट दिला दें। आई तो थी बनारस की धरती पर वोट दिलाने आठो सीट हार गई।
भाजपा को ले डूबेगी ईडी और सीबीआई
ओमप्रकाश राजभर ने गठबंधन के सवाल पर कहा राजनीति में ना किसी का कोई दोस्त है ना दुश्मन। मैंने पहले ही कहा कि गठबंधन बन रहे हैं बनने दीजिये। उसके बाद फैसला होगा की हम कहा जाएंगे। गठबंधन का क्या रूप होता है। अभी ईडी सीबीआई दौड़ा रही है। कितने लोगों को दौड़ा रही है। ईडी और सीबीआई भारतीय जनता पार्टी को ले डूबेगी देख लीजिएगा। ईडी और सीबीआई से तंग आकर के नेता लोग भाग रहे हैं।
राजनैतिक दलों के नेता दो मुहा सांप
राहुल गांधी द्वारा संसद के बहार दिए गए बयांन को लेकर ओमप्रकाश राजभर ने कहा राहुल जी बड़े नेता हैं एक बड़े राष्ट्रीय पार्टी के नेता हैं। उन पर हमारा कमेंट करना ठीक नहीं। लेकिन वह सदन के सदस्य हैं सदन में ना बोलने देने का सवाल ही कहां खड़ा होता है। हम विधानसभा के नेता हैं छोटी सदन विधानसभा के। हमको भी टाइम मिलता है जो भी सदस्य चाहता है बोलना स्पीकर उनको टाइम देता है। हम बार-बार कहते हैं नेता लोग दो मुहा सांप होते हैं। ऐसा नहीं कि हम अपने को अलग कह रहे हैं। हम नेता लोगों को कह रहे हैं उसमें हम भी आते हैं। नेता लोग दो मुहा सांप होते हैं अंदर कुछ बाहर कुछ वही भाषा है।
संविधान ने सबको पूजा पाठ करने का अधिकार दिया
सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या द्वारा सुंदरकांड पाठ को विरोध में ट्वीट किये जाने को लेकर ओमप्रकाश राजभर ने कहा बाबा साहब डा.अंबेडकर जी ने सविधान मे जो व्यवस्था दिया है। सभी धर्म के मानने वाले लोग अपने-अपने ढंग से पूजा पाठ करने की व्यवस्था बाबा साहब ने दिया है। उस धर्म के मानने वाले लोग अपना काम कर रहे हैं। अब जो दूसरे धर्म के लोग हैं वह भी कोशिश करके सत्ता में जाएं। सत्ता में जाकर वह भी अपने धर्म का काम करें। कोई मना तो कर नहीं रहा है। अगर कोई मना करें तो बतावे मना कर रहा है। आप सत्ता में थे तो आपने क्या किया चाहे वह समाजवादी पार्टी हो बहुजन समाज पार्टी हो चाहे वह कांग्रेस पार्टी हो। चाहे कोई भी पार्टी हो यह कहती है अगर यह कर रहे हैं तो आपने क्या किया।
Published on:
17 Mar 2023 11:42 am
बड़ी खबरें
View Allचंदौली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
