15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चंदौली
यूपी पुलिस का मानवीय चेहरा, सड़क पर तड़प रहे घायल का करवाया इलाज, रुपये भी दिये
Play video

यूपी पुलिस का मानवीय चेहरा, सड़क पर तड़प रहे घायल का करवाया इलाज, रुपये भी दिये

चंदौली के सकलडीहा क्षेत्र के चहनिया में हुई घटना।

Google source verification

चंदौली. यूपी के चंदौली जिले में एक बार फिर पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया है। यूपी पुलिस के एक सीओ ने रोड एक्सिडेंट के बाद तड़प रहे घायल को न सिर्फ इलाज के लिये भेजवाया बल्कि उसके लिये रुपये भी दिये, जिससे उसकी जान बच पायी। मामला चंदौली जिले के सकलडीहा क्षेत्र का है। यहां सोमवार की दोपहर चहनियां स्थित मां खंडवारी डिग्री कॉलेज के सामने एक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें धायल 40 साल का राजेश चौरसिया निवासी हिनौता दर्द से बुरी तरह से तड़प रहा था। इसी दौरान चहनिया से बलुआ जा रहे सीओ सकलडीहा त्रिपुरारी पाण्डेय की नजर उस पर पड़ी और उन्होंने तत्काल अपनी गाड़ी रेाककर। उसे चहनियां पीएचसी भिजवाया। हालत चिंताजनक होने पर डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर बनारस के लिये रेफर किया गया। सीओ पांडेय ने न सिर्फ उेस बनारस ट्रॉमा सेंटर के लिेय भिजवाया बल्कि पैसे भी दिये।

By Santosh jaiswal