चंदौली. मुस्लिम धर्मगुरुओं ने बुधवार को चंदौली के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। इस दौरान उन लोगों ने शिकायत किया कि परमिशन का आवेदन देने के बाद भी पुलिस ने जबरन मस्जिदों से माइक उतरवा लिये। उनका आरोप था कि लाउडस्पीकर उतरवाने के दौरान पुलिस वालों ने उन लोगों के साथ दुर्व्यवहार भी किया। इस पर एसपी ने उन लोगों को आश्वासन दिया कि इसकी जांच करायी जाएगी और यदि कोई दोषी पाया गया तो उसपर कार्रवाई होगी। इस दौरान उन्होंने लाउडस्पीकर का डीएम के माध्यम से जल्द से जलद परमिशन दिलाने की बात कही।
by Santosh Jaiswal