30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Chandauli news: कॉलेश्वर महादेव मंदिर में कांवरियों और व्रती महिलाओं की सुरक्षा होगी चाक चौबंद

चंदौली के कॉलेश्वर महादेव मंदिर में सावन माह को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है। वहीं सकलडीहा एसडीएम और सीओ ने मंदिर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों का जायजा लिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चंदौली

•

image

Santosh Kumar

•

Updated: 1 Jul 2023, 10:14 PM IST

chn_02_2.jpg

,,कॉलेश्वर महादेव

चंदौली के विभिन्न शिव मंदिरो में सावन माह को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारी शुरू कर दी गयी है। शनिवार को डीएम निखिल टीकाराम फुंडे के निर्देश पर सकलडीहा एसडीएम मनोज पाठक और सीओ राजेश कुमार राय सकलडीहा तहसील के चतुर्भुजपुर स्थित कॉलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। सावन माह में जलाभिषेक और दर्शन पूजन कार्यक्रम, साफ सफाई और सुरक्षा के मद्देनजर निरिक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। साथ ही बैरियर और पुलिस ड्यूटी लगाने का निर्देश भी मातहतों को दिया।

कॉलेश्वर नाथ धाम में सावन माह में उमड़ती है हजारो श्रद्धालुओ की भीड़


कॉलेश्वर नाथ महादेव मंदिर में हर साल सावन माह में हजारों की संख्या में प्रतिदिन कांवरिया, व्रती महिलायें और श्रद्धालु जलाभिषेक और पूजा अर्चना करती है। मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था और साफ सफाई को लेकर एसडीएम मनोज पाठक और सीओ राजेश राय ने मंदिर पहुंचकर सकलडीहा बीडीओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। साथ ही मंदिर परिसर में मंदिर प्रबंधन सकलडीहा तहसील और ब्लाक के अधिकारीयों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरूस्थ बनाये रखने का निर्देश दिया

कई राज्यों से जलाभिषेक के लिए कॉलेश्वर नाथ मंदिर में उमड़ती है भीड़


सकलडीहा स्टेशन के समीप स्थित कॉलेश्वर नाथ मंदिर पर प्रदेश के अन्य जनपदों और विभिन्न प्रांतों से कांवरिया और श्रद्धालु आते है। रेलवे स्टेशन पर फूटओवर ब्रिज नही होने पर दर्शनार्थी रेलवे लाइन पारकर दर्शन के लिये मंदिर में आते है। इसके लिए जीआरपी, आरपीएफ के साथ साथ यूपी पुलिस के जवान भी ड्यूटी पर लगाए जाते है। ताकि रेलवे ट्रैक पार करते समय कोई दुर्घटना ना होने पाए। इसके मद्देनजर सीओ ने सकलडीहा कोतवाल को आवश्यक कार्यवाई पूर्ण करने का निर्देश दिया।

बड़ी खबरें

View All

चंदौली

उत्तर प्रदेश