14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इधर चल रहा था परिवहन मंत्री का भाषण, सोते रहे बीजेपी नेता, वीडियो वायरल

जिसमें एक तरफ परिवहन मंत्री सभा को सम्बोधित कर रहे हैं

less than 1 minute read
Google source verification
BJP Leader Ashok Mishra

BJP Leader Ashok Mishra

चंदौली/सोनभद्र. यूपी के सोनभद्र में स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिन पर आयोजित वनवासी समागम व सहभोज के कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक तरफ परिवहन मंत्री सभा को सम्बोधित कर रहे हैं वहीं एक तरफ मंच पर बैठे सोनभद्र के भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा गहरी नींद लेते नजर आ रहे हैं।


दरअसल, मंगलवार को नक्सल प्रभावित नगवां ब्लॉक के सियरियां गांव में भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर वनवासी समागम व सहभोज का आयोजन किया गया था। इस दौरान मुख्य अतिथि प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने 10 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास, 10 महिलाओं को गैस कनेक्शन व 1000 असहाय वृद्ध लोगों को कम्बल का वितरण किया। इससे पूर्व उन्होंने राबर्ट्सगंज हाइडिल मैदान में सोनकप क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन भी किया।


इस दौरान परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कश्मीर से कन्या कुमारी तक फोरलेन सड़क बनाकर जोड़ने वाले प्रधानमंत्री स्व. अटल के जयंती के मौके पर इस बनवासी क्षेत्र में सरकारी बसें भेजूंगा ताकि गरीब आदिवासी वनवासी भाई भी कुंभ स्नान कर सकें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने हमको आदेश देकर भेजा है कि आदिवासी वनवासी क्षेत्र में जाइए और उनकी समस्याओं को देखिए और आकर हमको बताइए ताकि उनकी समस्याओं का समाधान किया जा सके।

BY- Santosh Srivastava

बड़ी खबरें

View All

चंदौली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग