5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Videonews: चन्दौली में गेहूं के खेत में अचानक लगी आग ने किसानों के अरमानो पर फेरा पानी

चन्दौली के मुस्तफापुर गौरी इलाके में अज्ञात कारणों से लगी आग ने 20 बीघे खेत में तैयार खड़ी गेहूं की फसल को जलाकर राख कर दिया। ग्रामीणों ने खुद के प्रयास से आग पर काबू पाया। मौके पर दमकल की गाडी नहीं पहुंच पाई।

2 min read
Google source verification
baburi.jpg

गेहू के खेत में लगी आग को बुझाते किसान 

चन्दौली के बबुरी थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर गांव में बुधवार की दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग जाने के कारण लगभग 20 बीघे गेहूं जल कर राख हो गयी । सूचना के कई घंटों बाद पहुची दमकल की गाड़ी । तब तक ग्रामीणों ने खुद ही कड़ी मशक्क्त कर आग पर काबू पा लिया था।

अज्ञात कारणों से लगी गेहूं के खेत में आग


दरसअल, बुधवार की दोपहर मुस्तफापुर गांव में सिवान से तेज धुआं उठता देख किसान खेतों की ओर दौड़ पड़े । किसान जब तक खेतों में पहुंचते, खेत में तैयारी कड़ी गेहूं की फसल में लगी आग प्रचंड रूप धारण कर तेज़ी से फैलती जा रही थी । गेहू के खेत में लगी आग को तेज़ी से फैलता देख किसान बदहवास हो गए।

मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने झाड़ियों की टहनियों से पीट-पीटकर आग को बुझाने का प्रयास करने लगे ।

ग्रामीणों ने खुद ही आग पर पाया काबू


इस बीच ग्रामीणों ने गेहूं की फसल में आग लगने की सूचना मुग़लसराय फायर ब्रिगेड को दी। लेकिन घंटों बीत जाने के बाद भी दमकल विभाग की गाडी घटनास्थल पर नहीं पहुंच सका । इस दौरान ग्रामीणों ने खुद ही तेज़ी से फ़ैल रहे आग से लोहा लिया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया । इस आग लगी की घटना में लगभग 20 बीघे की खेती जलकर राख में तब्दील हो गई ।

किसानो ने जिला प्रशासन से लगाई गुहार


मुस्तफापुर गौरी गावं गेहूं के खेत में लगी आग ने किसानो के अरमानो पर पानी फेर दिया। जब फसल पककर तैयार हो गयी थी अब गेहूं को खेत से काटकर घर ले जाने का समय आया था कि तभी इस अग्निकांड ने किसानो को काफी क्षति पहुंचाई है। किसानो ने जिला प्रशासन से मांग की है उन्हें उचित मुआवज़ा दिया जाय।