8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केंद्रीय मंत्री का तंज- राहुल की समझदारी में थोड़ी दिक्कत है

केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री Dr, Mahendra nath Pandey ने Rahul Gandhi और कांग्रेस पार्टी पर साधा निशाना
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चंदौली

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 26 Dec 2020, 2:36 PM IST

केंद्रीय मंत्री का तंज- राहुल की समझदारी में थोड़ी दिक्कत, कहा- कभी-कभी कांग्रेस पर दया आती है

केंद्रीय मंत्री का तंज- राहुल की समझदारी में थोड़ी दिक्कत, कहा- कभी-कभी कांग्रेस पर दया आती है

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
चंदौली. राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के लोकतंत्र खत्म होने के बयान पर पर पलटवार करते हुए केंद्रीय केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय (Mahendra nath Pandey) ने कहा कि लोकतंत्र की इससे जीती जागती मिसाल क्या मिलेगी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) सीधे देश के किसानों से संवाद कर एक-एक बात बता रहे हैं। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल जी की समझदारी में थोड़ी कठिनाई है। क्वेश्चन मार्क लग जाता है हर हफ्ते? यह दिक्कत है उनके संग। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर किसानों से वर्चुअली बात की।

किसान आंदोलन को लेकर कांग्रेस के जिंदा होने के सवाल पर केन्दीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस कहां जिंदा हो रही है? कश्मीर में कांग्रेस जिंदा नहीं हो पाई। हैदराबाद में 2 वार्डों में सिमट गई, जहां 50 वर्ष शासन किया। आपातकाल के बाद उत्तर भारत से नकार दिये गए थे दक्षिण में ही थोड़ी सी जगह मिली थी, लेकिन अब वहां भी दो वार्डों में सीमित हो गए। केरल में सीमित हो गए। कांग्रेस कहीं जिंदा नहीं हो रही है। कांग्रेस सम्भ्रन्त की शिकार है। उन्होंने कहा कि इतनी पुरानी पार्टी पर कभी-कभी दया आती है।


यह भी पढ़ें : राजनीतिक गलियारों में छाये रहे 10 मुद्दे, इस वर्ष भी इन्हीं पर होगा फोकस