
पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर पालिका अध्यक्ष पद पर पहली बार अनुसूचित जाति की महिला होगी निर्वाचित
वाराणसी। उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव् के प्रथम चरण में वाराणसी मंडल में 4 मई को मतदान होंगे। ऐसे में वाराणसी मंडल के चंदौली जिले की पंडित दीन दयाल नगर (मुगलसराय) सीट भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। साल 1989 में पहली बार जनता के मतों से शुरू हुए निर्वाचन में इस नगर पालिका के चेयरमैन के पद पर पहली बार अनुसूचित जाति महिला को आरक्षण दिया गया है।
1989 में जनता दल के सिराजुल हक ने मारी बाजी
पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) नगर पालिका के पहले आम चुनाव में 1989 में जनता दल ने जीत का स्वाद चखा था। जनता दल के सिराजुल हक ने इस सामने सीट से अपना डंका बजवाया था। सिराजुल हक के कामों को आज भी मुगलसराय नगर पालिका के लोग याद करते हैं।
भाजपा ने दिए तीन चेयरमैन
साल 1995 में यह सीट भाजपा के पाले और सामान्य महिला सीट से भाजपा की सरस्वती देवी चौहान ने बाजी मार ली। वहीं दो चुनाव बाद भाजपा ने फिर कमर कसी और 2012 के इलेक्शन में चेयरमैन का पद पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित हुआ, जिस पर भाजपा की रेखा जायसवाल ने कब्जा जमाया। वहीं वर्ष 2017 में अध्यक्ष पद के अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होने पर चेयरमैन संतोष खरवार बने जो भाजपा के प्रत्याशी थे।
सपा और बसपा ने चखा एक-एक बार जीत का स्वाद
साल 2000 में नगर पालिका अध्यक्ष पद सामने होने पर बसपा के मुसाफिर सिंह चौहान ने कब्जा जमाया तो साल 2006 में पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हुई सीट पर सपा के राजकुमार जायसवाल ने कब्जा जमाया।
इसबार अनुसूचित जाति को मौका
पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) नगर पालिका अध्यक्ष पद को नए आरक्षण के बाद अनुसूचित जाति महिला कर दिया गया है। ऐसे में यहां सभी पार्टियां कद्दावर नेता की तलाश में जुट गयी हैं।
Published on:
10 Apr 2023 11:13 am
बड़ी खबरें
View Allचंदौली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
