
Vande Bharat special train
चंदौली। दीपावली और छठ पूजा का मजा अक्सर दिल्ली में रहने वालों का घर जाने का सही समय पर टिकट न मिलने से किरकिरा हो जाता है। उत्तर प्रदेश और बिहार के लोग घरों को नहीं आ पाते हैं। ऐसे में रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए देश की सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस इस वर्ष दीपावली और छठ पूजा पर नई दिल्ली से पटना तक चलाने का फैसला करते हुए शेड्यूल जारी किया है। यह ट्रेन तीन दिन चलेगी। इसके अलावा यह उत्तर प्रदेश के तीन महत्वपूर्ण रेलवे जंक्शन कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्शन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (मुगलसराय) पर रुकते हुए पटना जंक्शन तक जाएगी।
इन तारीखों में दिल्ली से चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस
सीपीआरओ दीपक कुमार के अनुसार रेलवे ने पर्व पर नई दिल्ली-पटना जंक्शन, दिल्ली सराय रोहिल्ला-ओखा, बांद्रा-टर्मिनस-जम्मू तवी और मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने का फैसला लिया है। ऐसे में नई दिल्ली-पटना जंक्शन-नई दिल्ली वंदे भारत आरक्षित स्पेशल छह फेरे चलेगी। 02252 नई दिल्ली-पटना जंक्शन वंदे भारत आरक्षित स्पेशल 11, 14 व 16 नवंबर को नई दिल्ली से सुबह 7 बजकर 25 मिनट पर नई दिल्ली से चलकर उसी दिन शाम 7 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।
इन तारीखों में पटना से चलेगी
वापसी दिशा में 02251 पटना जंक्शन-नई दिल्ली वंदे भारत आरक्षित स्पेशल 12, 15 व 17 नवंबर को पटना जंक्शन से सुबह सात बजे चलकर कर उसी दिन शाम सात बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्शन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर व आरा जंक्शन स्टेशनों पर रुकेगी।
Published on:
31 Oct 2023 10:15 pm
बड़ी खबरें
View Allचंदौली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
