12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chandauli news: घर का दरवाजा बंद कर चैन से सोया था पूरा परिवार, सुबह मिला दरवाजा खुला और फिर

इलिया थाना क्षेत्र के मालदह गांव में गुरूवार की रात हौसला बुलंद चोरों ने एक घर में घुसकर नकदी सहित लाखों रुपए की जेवरात पर हाथ साफ़ कर दिया। शुक्रवार की सुबह खेतो में बक्से और बैग फेका हुआ देखकर चोरी की घटना की जानकारी पीड़िता परिवार को हुई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। भुक्तभोगी ने पुलिस को घटना की लिखित तहरीर दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

2 min read
Google source verification
chn_chori_01.jpg

,,खेतो में बिखरा बक्सा बैग में रखा सामान

दीवार फांदकर घर में घुसे चोर


जानकारी के अनुसार मालदह गावं में शिवपूजन चौबे का परिवार गुरुवार की रात घर में सो रहा था। वहीं खुद शिवपूजन चौबे छत के ऊपर सोए हुए थे। इसी बीच चोर पीछे का दीवार फांदकर छत के रास्ते घर में घुस गए। जहां बिना ताला लगा कुंडी के सहारे बंद कमरे को खोलकर उसमें रखा तीन बॉक्स, दो अटैची, दो बैग को मकान के पीछे का दरवाजा खोलकर गांव के बाहर सिवान में ले गए। जहां बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखा 3 जोड़ी पायल, एक जोड़ी पैजानी, दो सोने की नथिया, दो अंगूठी, दो झुमका, एक हार, एक चैन तथा दो मंगलसूत्र तथा लगभग सवा लाख नगद चुरा ले गए।

खेतों में पड़ा था टूटा हुआ बक्सा और बैग


शुक्रवार की अलसुबह शिवपूजन चौबे की बेटी की नींद खुली तो घर का दरवाजा खुला होने पर उसने परिजनों को जानकारी दी। इस दौरान सुबह के समय खेतो की तरफ गए ग्रामीणों ने खेतो के बीच सभी बॉक्स, अटैची तथा बैग के अन्य सामान बिखरा हुआ देखा। जब तक शिवपूजन चौबे को घर में चोरी की जानकारी हो चुकी थी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर अपने बक्से और बैग की शिनाख्त की। शिवपूजन चौबे ने इलिया पुलिस को सूचना दी।

तीन लाख के गहने ले गए चोर


सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शिवपूजन चौबे की माने तो चोरी में लगभग 3 लाख से अधिक के जेवरात तथा सवा लाख रुपए नगद चोर ले गए है । घटना की लिखित तहरीर पुलिस को दे दी गई है। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि चोरी के घटना के मामले की छानबीन की जा रही है। शीघ्र ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।