चकिया कोतवाली के तेंदुई गांव में ग्रामीणों की सजगता और पुलिस की तत्परता से बड़ी घटना टल गयी। सोमवार की देर रात पांच साल के बच्चे का अपहरण कर ले जा रहे अपराधी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौप दिया और बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। सीओ चकिया रघुराज ने बताया की आरोपी दीनानाथ उर्फ़ कप्तान ने बताया कि बड़ी रकम की फिरौती वसूलने के चक्कर में उसने घटना को अंजाम देने का प्रयास किया था। हालांकि ग्रामीणों की त्वरित कार्यवाई से उसके मनसूबे पर पानी फिर गया।