17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chandauli news: गहने को दोगुना करने का लालच देकर दर्जनों महिलाओ के जेवरात लेकर महिला फरार

चंदौली के महुआकलां गांव में गहने को दोगुना करने का लालच देकर एक महिला दर्जनों महिलाओं का कीमती जेवरात लेकर चम्पत हो गयी।

2 min read
Google source verification
chn_06.jpg

फरार महिला ठग

बलुआ थाना क्षेत्र के महुअरकला गांव में बर्तन बदलकर नये बर्तन देने के बाद गहने को दूना करने के नाम पर दो दर्जन महिलाओं का लाखो का गहना लेकर महिला ठग फरार हो गयी । ये महिलाएं गैंग बनाकर इलाके की महिलाओं को कई दिनों से लूट रही है ।

दर्जनों महिलाओं के कीमती जेवरात महिला ठग लेकर फरार


जानकारी के अनुसार महुअरकला गांव में बुधवार को एक महिला गांव में पुराने बर्तन के बदलने के लिए आयी। महिला ने पुराने बर्तन के बदले नये बर्तन बदले और बिना पैसा लिए ही नया बर्तन दे दिया। गुरुवार की शाम को एक बार फिर वही महिला आकर गावं की महिलाओ को एक कम्पनी के गहने दोगुने करने की स्कीम बताकर पहले महिलाओ को भरोसे में लिया। फिर महिला ठग ने हनसा देवी से कान का एक कनफूल उनकी लड़की का सोने का लाकेट, मंगलसूत्र, पैजनी, गांव की सुनीता यादव का मंगलसूत्र, एक कान का कनफूल, एक मीना, एक पायल,संगीता के बहु का मंगलसूत्र ले लिया।

पहले फ्री में बर्तन देकर हासिल किया महिलाओ का भरोसा, फिर कर दिया ठगी


इसी तरह महुआकलां गांव के दर्जनों महिलाओ को गहने दोगुने करने का स्कीम समझाकर भरोसे में लेकर महिला ठग ने कीमती जेवरात ले लिया और चंप्पत हो गयी। ये महिला ठग का गैंग है जो गांवो में घूमकर महिलाओं को झांसा देकर गहने आदि सामान लूटकर फरार हो जा रही है । हालांकि इस दौरान गांव के ही एक महिला ने गहने देते समय चुपके से मोबाइल में महिला ठग का फोटो खींच लिया था ।