
अब नेशनल स्नेकबाइट मैनेजमेंट प्रोटोकॉल
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
चंदौली. बबुरी थाना क्षेत्र के बौरी गांव में शनिवार को 52 वर्षीया पुष्पा देवी की सर्पदंश से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने कोबरा सांप को भी मार डाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, बौरी गांव निवासी सुरेंद्र सिंह की पत्नी पुष्पा देवी घर के दरवाजे पर रखे ईंट के पास रखे उपले के ढेर से उपला निकाल रही थीं। इसी बीच सांप ने उन्हें डस लिया। इसकी जानकारी उन्होंने परिजनों को दी। तत्पश्चात वे बेहोश हो गई। परिजन उन्हें झाड़फूंक इलाज के लिए सकलडीहा ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इधर ग्रामीणों ने सांप को खोज कर उसे मार डाला। पुष्पा देवी के मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्राम प्रधान सतीश सिंह ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने मृतका के परिजनों को शासनादेश के तहत मदद दिलाए जाने की मांग जिला प्रशासन से की।
Published on:
24 Jul 2021 07:10 pm
बड़ी खबरें
View Allचंदौली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
