
बीरू के गंगा में छलांग लगाने के बाद पुल पर रोती बिलखती पत्नी इकट्ठा भीड़
बलुआ थाना क्षेत्र के तीरगांवा सैदपुर पुल से 21 वर्षीय बीरू राजभर ने पत्नी और भाई के सामने ही गंगा में छलांग दी। अचानक हुई इस घटना से अफरातफरी मच गयी। बीरू की पत्नी के चिल्लाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हुए। लेकिन जब तक बचाव कार्य होता बीरू की डूबने से मौत हो गयी । सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आवश्यक विधिक कार्यवाई में जुट गयी।
विवाह के बाद से ही चल रहा था पति पत्नी का झगड़ा
जानकारी के अनुसार गाजीपुर जनपद के खानपुर थाना क्षेत्र के तराये बेलहरी गांव के निवासी बीरू राजभर की शादी चार साल पहले औड़िहार में रूपा राजभर से हुई थी । दोनो के बीच विवाह के बाद से ही झगड़ा होता चला आ रहता । इस कारन विवाह के कुछ समय बाद से ही रूपा अपने मायके में रह रही थी। शुक्रवार की शाम को बीरू अपने चचेरे भाई चंदन के साथ अपने बाइक से पत्नी को लेकर तीरगांवा सैदपुर पुल पर पहुचा।
पत्नी और चचेरे भाई के सामने ही बीरू ने लगा दी गंगा में मौत की छलांग
गंगा पुल पर ही पति पत्नी में झगड़ा शुरू हो गया। इस दौरान दोनों का झगड़ा काफी बढ़ा गया कि पास में खड़ी पत्नी व चचेरा भाई के सामने ही बीरू ने पुल से गंगा में छलांग लगा दी । अचानक हुए इस घटना क्रम से बीरू की पत्नी और भाई अवाक रह गए। बीरू के कूदने के बाद उसकी पत्नी और चचेरा भाई चीखने चिल्लाने लगे । शोर शराबा सुनकर पुल से राहगीर और आसपास के लोग बीरू की पत्नी और उसके भाई के पास पहुंचे। जब लोगो ने उनके चिल्लाने का कारन पूछा तो वो लोग भी सन्न रह गए।
गोताखोरों ने गंगा से निकाला बीरू का शव
पुल पर मौजूद राहगीरों ने घटना की सुचना बलुआ पुलिस को दी । सुचना पर बलुआ थाना अंतर्गत मारूफपुर चौकी इंचार्ज अभिषेक शुक्ला पुलिस टीम लेकर मौके पर पहुंचे। मामला की जानकारी लेने के बाद तत्काल पल से नीचे पहुंचकर गोताखोरों को गंगा में उतारा। काफी प्रयास के बाद गोताखोरों ने गंगा से बीरू राजभर का शव बाहर निकाला। बीरू का शव देखकर पत्नी और भाई दहाड़े मारकर रोने लगे। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
Published on:
16 Jun 2023 11:39 pm
बड़ी खबरें
View Allचंदौली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
