चंडीगढ़। पंजाब में कोरोना संक्रमित मरीजों coronavirus patients की संख्या 184 हो गई है। अब तक 13 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। मंगलवारको नौ नए केस और आए हैं। इनमें सर्वाधिक छह पठानकोट, दो जालंधर व एक लुधियाना में कोविड-19 सकारात्मक मरीज की पुष्टि हुई। लुधियाना में कोरोना सकारातमक पाए गए एसीपी की हालत गम्भीर है। उनका इलाज़ चल रहा है। राज्य में सबसे ज्यादा 56 संक्रमित मोहाली जिले में हैं। इनमें से 37 एक ही गांव जवाहरपुर के हैं, जो कि हॉटस्पॉट माना जा रहा है।