scriptपंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने की विधानसभा में तोहफों की बारिश | Bus fare half for women in Punjab captain amrinder singh | Patrika News

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने की विधानसभा में तोहफों की बारिश

locationचंडीगढ़ पंजाबPublished: Mar 03, 2020 06:14:56 pm

Submitted by:

Bhanu Pratap

महिलाओं को बसों में आधा किराया, रिटायर कर्मचारी के स्थान पर तीन भर्ती
खाली पदों पर भर्ती होगी, पहले बैकलॉग पूरा किया जाएगा, सभी ने किया स्वागत

captain amrinder singh

captain amrinder singh

चंडीगढ़। बजट सत्र में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने राज्य की जनता के लिए तोहफों की बारिश कर दी। उन्होंने पंजाब की महिलाओं के लिए बसों में किराया आधा करने की घोषणा की। इसके साथ ही घोषणा की कि जो कर्मचारी रिटायर होगा, उसके स्थान पर तीन नए कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। मुख्यमंत्री की इन घोषणाओं को हर किसी ने स्वागत किया। विपक्षी दल तो तोहरों की बारिश में भीग से गए।
खाली पद भरे जाएंगे

कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में प्रशासनिक ड्यटी तैनात सभी डॉक्टर्स की क्लीनिकल प्रैक्टिस अनिवार्य की जाएगी। प्रशासनिक ड्यटी करने का मतलब यह नहीं है कि मरीजों को न देखा जाए। सभी विभागों में खाली आसामियों पर लगातार भर्ती चलेगी। सबसे पहले बैकलॉग पूरा किया जाएगा।
captain amrinder singh
बसों के पांच हजार नए परमिट

उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट विभाग में एकाधिकार और नाजायज लाभ रोकने के लिए जो भी परमिट गैर कानूनी पाया जाएगा, उसे रद्द किया जाएगा। बसों का एकाधिकार को तोडऩे के लिए 2000 रूट परमिट अलग तौर पर दिए जाएंगे। नौजवानों को 5 हजार मिनी बस रूट परमिट दिए जाएंगे।
बिजली के मुद्दे पर श्वेत-पत्र

कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने विधानसभा में कहा कि दालों, नरमा, मक्की और कुछ अन्य फसलों के लिए विभिन्नता नीति के अंतर्गत सहूलतें मिलेंगी। रेत माफिया को लेकर बहुत जल्द नई नीति आएगी। बिजली के मुद्दे पर श्वेत-पत्र बनाया जा रहा है। सभी विधायकों को उसकी प्रति भेज दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि श्वेत-पत्र में प्रत्येक बिन्दु पर सिलसिलेवार जानकारी दी जाती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो